जून के शुरू हुए महीने के पहले हफ्ते में कई बड़े सितारों की फिल्मों सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मेगा बजट और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को टक्कर देने के लिए साउथ की दो फिल्में 'विक्रम' और 'मेजर' रिलीज हो चुकी हैं। इनमें से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी, इस बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन, हां हम आपको अदिवी शेष स्टारर फिल्म 'मेजर' का पहला शो देखने वाले लोगों का सोशल मीडिया रिएक्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 26/11 हमलों की भयावह तस्वीर सामने लाने वाली इस फिल्म ने लोगों के दिल में वही मंजर जगाते हुए, देश के एक ऐसे मेजर की कहानी उन्हें दिखाई जिसे देख उनकी आंखें नम हो गईं।
Major Twitter Review: फैंस को भा गई देश के सुपरहीरो की कहानी, अदिवी शेष की परफोर्मेंस ने जीता दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने ट्विटर पर दिए रिएक्शन
अदिवी शेष नॉर्थ के लोगों के लिए चाहे एक नया चेहरा हों लेकिन साउथ में वह एक जाना-माना नाम हैं। उनके फैंस फिल्म रिलीज होते ही बिना किसी इंतजार के सिनेमाघरों में उनकी 'मेजर' देखने पहुंच गए। दर्दनाक पर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मेजर' देखते ही फैंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बायोपिक के लिए अपने विचार साझा करने शुरू कर दिए हैं। फैंस ने फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स देते हुए ट्विटर पर इसकी खूब तारीफ की है। जहां कई लोगों ने इसे एक 'भावनात्मक' फिल्म बताया, वहीं कुछ ने अदिवी शेष स्टारर फिल्म को 'बहादुर सैनिकों को अब तक की सबसे बेहतरीन श्रद्धांजलि' बताया।
फैंस ने जमकर की तारीफ
#MajorTheFilm #Major #Major #MajorTheFilm Can't rate this film have to feel the emotions and respect the real patriotism.Heart warming scenes which define "MAJOR SANDEEP UNNIKRISHNAN" undoubtedly of the finest tributes to the bravest soldier.
@AdiviSesh Salute 🫡 performance
बहादुर एनएसजी कमांडो मेजर संदीप की इस कहानी ने लोगों को इतना भावुक कर दिया कि वह ट्विटर पर भी अपनी भावनाओं को बताने से खुदको रोक नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा, "मैं फिल्म मेजर की रेटिंग नहीं कर सकती। इस फिल्म को भावनाओं के साथ महसूस करना चाहिए और उन लोगों की असली देशभक्ति का सम्मान करना चाहिए। दिल को छू लेने वाले दृश्य जो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को परिभाषित करते हैं, निस्संदेह बहादुर सैनिक को सबसे बेहतरीन श्रद्धांजलि है।"
Don't miss it guys.LongLive Major!
Complete emotional performance
No words #Major @GMBents @urstrulyMahesh Proud to be associated 👍🏻👍🏻
एक दूसरे ने लिखा,"मुझे फिल्म देखकर बहुत गर्व हुआ और आदिवी शेष, शशि टिक्का, साई मानजरेकर आप सभी को धन्यवाद। हमें भारत के ऐसे बहादुरों का कहानी, "हीरो - मेजर संदीप उन्नीकृष्णन" की कहानी हम तक लाने और दिखाने के लिए धन्यवाद।" एक अन्य फिल्म के दूसरे पार्ट की तारीफ करते हुए लिखा,"फिल्म का दूसरा हाफ बहुत अच्छा था। आखिरी 40 मिनट फिल्म का दिल और जान है, भावनाएं बहुत अच्छी तरह से दिखाई गई हैं।"
Super proud 🫡 and thankful to you all @AdiviSesh @SashiTikka @saieemmanjrekar @anuragmayreddy @SharathWhat for bringing and showing us the less celebrated SOUL of INDIA and its “HERO - Major SANDEEP UNNIKRISHNAN” #MajorOnJune3rd #Major @urstrulyMahesh 🫡 ❤️ proud Fan Very Good 2nd half. Last 40 min is the heart of the film, emotions work very well. Well made 👏👏👏#MajorTheFilm #MAJOR
फिल्म की कहानी
Hard work pays, #Major is a super hit, congrats @AdiviSesh @ladasingh @urstrulyMahesh @anuragreddy @SharathWhat @anuragmayreddy @SashiTikka @GMBents #Major Overall a Decent First Half with a Very Good last 40 Minutes!
फिल्म में दिखाया गया है कि मेजर संदीप उन्नीकृष्णन ने कैसे मुंबई आतंकी हमले में अपनी जान की परवाह किए बिना कई लोगों की जान बचाई, जिसके लिए उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा फिल्म में मेजर संदीप के माता-पिता, उनकी प्रेम कहानी और उनकी सेना में हुई ट्रेनिंग को भी दर्शाया गया है। 'मेजर' का निर्माण सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया और महेश बाबू की जीएमबी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है और इसका निर्देशन शशि किरण टिक्का ने किया है। फिल्म में अदिवी शेष और साई मांजरेकर के अलावा शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज, रेवती और मुरली शर्मा शामिल हैं।
Does a good job of sticking to the core while being engaging despite some pacing issues in the 1st half.
BGM, Production Values, and Cinematography are top notch.
Go for it!👍
Rating: 3.25/5 #MajorTheFilm