बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यूं तो डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की यह फिल्म 135 मिनट 39 सेकंड की है, लेकिन इसे बनाने के लिए 18 साल लगे हैं। जी हां, कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार ने इस बात का खुलासा किया है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि 'सम्राट पृथ्वीराज' को बनाने के लिए 18 साल तक शोध किया गया। शूट के बाद दो साल वीएफएक्स में चले गए और फिर आईं कोरोना की तीन लहरें - और अब आखिरकार फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इसके साथ ही इसका रिव्यू भी आ चुका है। जी हां, कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म की समीक्षा जारी की है। पढ़िए...
Samrat Prithviraj Celebs Review: अक्षय कुमार का खुलासा, फिल्म को बनाने में लगे 18 साल; सेलेब्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रकुल प्रीत सिंह
सम्राट पृथ्वीराज देखी। वाह बस वाह! भव्यता, वीरता और दृश्य अनुभव बेहतरीन है! पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं❤️ अक्षय कुमार, क्या दमदार प्रदर्शन। मानुषी, फिल्म में तुम बहुत अच्छे थी!❤️चंद्रप्रकाश द्विवेदी सर 🙏🏻🙏🏻
Watched #SamratPrithviraj And wow just wow !The grandeur,the valour and the visual experience that it is! Congratulations and goood luck to the entire team❤️ @akshaykumar what a strong performance 👏👏, @ManushiChhillar you were soo good !❤️ @yrf #ChandraprakashDwivedi sir 🙏🏻🙏🏻
— Rakul Singh (@Rakulpreet) June 2, 2022
अनुपम खेर
प्रिय अक्षय कुमार, आपकी महत्वाकांक्षी परियोजना 'सम्राट पृथ्वीराज' के रिलीज के लिए शुभकामनाएं। महान कृति की भव्यता और उसमें आपके प्रदर्शन के बारे में अद्भुत बातें सुनकर, इसे जल्द देखने की उत्सुकता बढ़ गई है। जय हो! 🙏🌈
Dearest @akshaykumar! Good luck for the release of your ambitious project #SamratPrithviraj. Hearing wonderful things about the grandeur of the magnum opus and your performance in it. Looking forward to watching it soon. Jai Ho! 🙏🌈♿️ pic.twitter.com/yictdJxncD
— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 3, 2022
जैकी भगनानी
सम्राट पृथ्वीराज अवश्य देखें। यह एक कहानी है जिसे अवश्य बताया जाना चाहिए। अक्षय कुमार, सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कथा को कोई और जीवंत नहीं कर सकता था। मानुषी, आप शानदार हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी सर, आप एक उत्कृष्ट कथाकार हैं। ऑल द बेस्ट टीम
#SamratPrithviraj is a must watch and a story that must be told @akshaykumar sir no one else could have brought to life the legend of #SamratPrithviraj chauhan @ManushiChhillar you were fantastic. #ChandraprakashDwivedi sir you are a storyteller pat excellence.All the best team
— Jackky Bhagnani (@jackkybhagnani) June 2, 2022
सुनील शेट्टी
ऐतिहासिक नायकों की कहानियों को देखकर हमेशा हमारी आंखों में आंसू आ जाते हैं। सलाम। एक महान भारतीय कहानी आती है, जो हमें अपना महान इतिहास बताती है। बेस्ट ऑफ लक!
Tears in the eyes & admiration in the heart at stories of our historical heroes always. Salut. A great Indian story arrives, telling us our great history. Best of luck @akshaykumar @duttsanjay @SonuSood @ManushiChhillar for #SamratPrithviraj #DrChandraprakashDwivedi @yrf pic.twitter.com/hFnaJsnwpd
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) June 2, 2022