फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने बच्ची को लिया गोद? शेयर कीं तस्वीरें, बोलीं- 'मेरा सपना पूरा हो गया'

Thu, 30 Jan 2025 12:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 30 Jan 2025 12:02 PM IST
सार

Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा एक प्यारी सी बच्ची को गोद में लिए कल रात मुंबई शहर में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्ची के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और एक खास नोट भी लिखा। तो क्या वाकई में शर्लिन ने एक बच्ची को गोद लिया है।

विज्ञापन
Sherlyn Chopra Adopts A Baby Girl Actress Says Mera Sapna Sakaar Ho Gaya share photos on social media?
क्या वाकई में शर्लिन चोपड़ा ने बच्ची को लिया गोद - फोटो : इंस्टाग्राम@_sherlynchopra_
शर्लिन चोपड़ा को खबरों में रहना बखूबी आता है। बीती रात मुंबई में शर्लिन को एक छोटी बच्ची के साथ देखा गया। वह बच्ची को गोद में लिए नजर आईं और पैपराजी को जमकर पोज दिए। कथित तौर पर शर्लिन ने इस छोटी बच्ची को गोद ले लिया है।

 
Sherlyn Chopra Adopts A Baby Girl Actress Says Mera Sapna Sakaar Ho Gaya share photos on social media?
बच्ची के साथ शर्लिन ने शेयर कीं तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@_sherlynchopra_
कल रात मुंबई में शर्लिन को एक बच्ची को गोद में लिए हुए देखा गया, जब वह एक आलीशान रेस्टोरेंट में जा रही थीं। इससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि उन्होंने कानूनी तौर पर बच्ची को गोद लिया है और अब वह मां बनने जा रही हैं। हालांकि, बच्ची और उसके नाम के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जब पैपराजी ने उन्हें "मम्मी" कहा, तो शर्लिन को कोई आपत्ति नहीं उठाई।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)


Sherlyn Chopra Adopts A Baby Girl Actress Says Mera Sapna Sakaar Ho Gaya share photos on social media?
शर्लिन ने इंस्टाग्राम पर लिखा -एक आशीर्वाद जिसे कोई नहीं बदलना चाहेगा - फोटो : इंस्टाग्राम@_sherlynchopra_
शर्लिन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी बच्ची के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन लिखा, "एक आशीर्वाद जिसे कोई नहीं बदलना चाहेगा।" वहीं उनकी इस पोस्ट पर प्रशंसकों ने कमेंट किए। एक प्रशंसक ने लिखा, 'सो क्यूट..', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'भगवान तुम्हारा भला करे।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sherlyn Chopra (@_sherlynchopra_)


विज्ञापन
विज्ञापन
Sherlyn Chopra Adopts A Baby Girl Actress Says Mera Sapna Sakaar Ho Gaya share photos on social media?
शर्लिन की इस पोस्ट पर प्रशंसक दे रहे हैं कमेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@_sherlynchopra_
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पैपराजी द्वारा क्लिक किए गए वीडियो में शर्लिन बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। वह अपने बालों को बच्चे की पकड़ से छुड़ाने की भी कोशिश करती दिखाई दीं। इस दौरान शर्लिन बच्ची से कहती दिखाई दीं, "मम्मी के बाल छोड़ दो।" वीडियो में शर्लिन यह भी कहती हैं, “अच्छा फैसला लिया ना बच्चा लेकर? बेबी कुछ माहिने पहले ही पैदा हुई है।'' इस दौरान शर्लिन नन्हें बच्ची के गालों पर किस भी करती दिखाई दीं। बाद में शर्लिन बोलीं, ''मेरा सपना साकार हो गया।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)




यह भी पढ़ें:
Akshay Kumar-Priyadarshan: अक्षय ने प्रियदर्शन को दी जन्मदिन की खास बधाई, भूत बंगला निर्देशक के लिए लिखा नोट
 
विज्ञापन
Sherlyn Chopra Adopts A Baby Girl Actress Says Mera Sapna Sakaar Ho Gaya share photos on social media?
शर्लिन बोलीं-अच्छा फैसला लिया ना बच्चा लेकर? - फोटो : इंस्टाग्राम@_sherlynchopra_
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल शर्लिन ने कहा था कि वह सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस (एसएलई) नाम की ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के कारण मां नहीं बन सकती हैं। अभिनेत्री ने दावा किया कि वह 2021 से जिस बीमारी से जूझ रही हैं, उसके कारण वह कभी मां नहीं बन सकतीं। इसके कारण उनकी किडनी भी फेल हो गई थी।

यह भी पढ़ें:
Veer Pahariya: जब वीर ने 'कॉफी विद करण' में किए कई खुलासे, भाई शिखर-सारा-जान्हवी की खोली पोल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed