सब्सक्राइब करें

राज कुंद्रा के साथ बोल्ड तस्वीर साझा कर ट्रोल हुईं शर्लिन चोपड़ा, यूजर्स ने पकड़ी फोटोशॉप में गलती, तो जमकर हुई किरकिरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 12 Aug 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
Sherlyn Chopra Shared bold Picture Of The First Content Shoot With Raj Kundra See Here
राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा (Raj Kundra) न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने शर्लिन चोपड़ा  (Sherlyn Chopra) से भी पूछताछ की है और उन्होंने कई खुलासे किए हैं। इस बीच शर्लिन  (Sherlyn Chopra) की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में शर्लिन बिकिनी पहनी दिख रही हैं, वहीं राज कुंद्रा उनके बैठे में बैठे हुए विक्टरी साइन बनाकर पोज कर रहे हैं। 



शर्लिन ने राज कुद्रा पर लगाए हैरान करने वाले आरोप
पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल के सामने अपना बयान दर्ज करने पहुंची थीं। शर्लिन ने राज कुद्रा पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं। इससे पहले शर्लिन ने कहा था कि उन्हें एडल्ट इंटस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा ही थे। शर्लिन ने अपने बयान में राज कुंद्रा के साथ बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट, एप और शिल्पा के साथ उनके रिश्ते के बारे में भी बात की थी।

Trending Videos
Sherlyn Chopra Shared bold Picture Of The First Content Shoot With Raj Kundra See Here
राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Instagram

तस्वीर को साझा करते हुए शर्लिन लिखती हैं, 29 मार्च, 2019 का दिन था। आर्म्स्प्राइम द्वारा आयोजित ‘द शर्लिन चोपड़ा’ एप का पहला कॉन्टेंट शूट होने जा रहा था। मेरे लिए यह एक नया अनुभव था क्योंकि पहले कभी किसी एप के साथ मैं जुड़ी नहीं थी। उम्मीद और जोश का माहौल था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sherlyn Chopra Shared bold Picture Of The First Content Shoot With Raj Kundra See Here
शर्लिन चोपड़ा, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं शर्लिन अपनी इस फोटो के लिए ट्रोल भी हो रही हैं क्योंकि यूजर्स का आरोप है कि इस फोटो को मोर्फ करके राज कुंद्रा की तस्वीर लगाई गई है। एक यूजर ने लिखा है, कुंद्रा की फोटो एडिट कर रखी है। साफ पता चल रहा है, और वैसे भी अब पैसे नहीं मिल रहे होंगे इसलिए विरोध कर रही हो।

Sherlyn Chopra Shared bold Picture Of The First Content Shoot With Raj Kundra See Here
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : instagram/sherlyn__chopra_fanclub

एक अन्य ने लिखा, मैं कुंद्रा का पक्ष नहीं ले रहा लेकिन गौर से देखो तो साफ पता चल रहा है कि ये फोटो एडिटिंग की हुई है। अपने देश में बहुत काबिल लोग हैं लेकिन फोटोशॉप सबके बस की बात नहीं।

विज्ञापन
Sherlyn Chopra Shared bold Picture Of The First Content Shoot With Raj Kundra See Here
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

शर्लिन चोपड़ा ने राज पर आरोप लगाया था कि राज ने उनके घर पर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। उन्होंने अप्रैल 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। शर्लिन ने बताया, राज कुंद्रा 27 मार्च 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद बिना बताए उनके घर आए थे। शर्लिन ने आरोप लगाया कि राज उनसे जबरदस्ती करने लगा, जबकि वो इसके लिए मना करती रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed