फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड और ड्रग्स पर शर्लिन चोपड़ा का बड़ा खुलासा, दीपिका पादुकोण पर भी साधा निशाना

Thu, 24 Sep 2020 02:04 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 24 Sep 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Sherlyn Chopra Viral tweets over bollywood and drugs also targets Deepika Padukone
शर्लिन चोपड़ा और दीपिका पादुकोण - फोटो : Twitter: @SherlynChopra Instagram: @deepikapadukone

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का एंगल जुड़ने के बाद धीरे- धीरे उसके तार बॉलीवुड के बड़े सितारों से जुड़ते नजर आ रहे हैं। रिया चक्रवर्ती और शौविक से शुरू हुई लिस्ट में अब कई बड़े सितारों का भी नाम शुमार हो गया है। वही एनसीबी भी हर पहलू की पैनी नजर के साथ छानबीन कर रहा है। रिया चक्रवर्ती के अलावा अब तक ड्रग्स केस में सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा और रकुल प्रीत सिंह का नाम आ चुका है। वहीं दीया मिर्जा के अलावा अब तक किसी ने आधिकारिक तौर पर कोई जवाब भी नहीं दिया है। इस बीच अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी इस केस पर अपनी बात रखते हुए दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है।

Sherlyn Chopra Viral tweets over bollywood and drugs also targets Deepika Padukone
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

दरअसल शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव हो गई हैं और अपनी बात खुलकर कह रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड और ड्रग्स को लेकर शर्लिन ने एक बड़ा बयान दिया है। शर्लिन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' फिल्म इंडस्ट्री के 95% लोग अपनी पार्टियों में ड्रग्स ऑफर करते हैं, उन्हें लगता है कि ड्रग्स के बगैर पार्टी एकदम अधूरी होती हैं। ड्रग्स कलचर को बढ़ावा देकर, ये लोग देश के युवा को नशे के अंधकार में ढकेल रहे हैं।'


Sherlyn Chopra Viral tweets over bollywood and drugs also targets Deepika Padukone
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

शर्लिन चोपड़ा यही नहीं रुकीं और उन्होंने दीपिका पादुकोण पर भी तीखा वार किया। दीपिका पादुकोण के लिए ट्वीट करते हुए शर्लिन ने लिखा, "मुझे लगता है कि दीपिका पादुकोण के स्लोगन को अपडेट करने का वक्त आ गया है। मेरे बाद कहिए- नशीले पदार्थों का सेवन एक संगीन अपराध है। मेरे बाद कहिए- 'माल' की लंबे समय तक अनुपलब्धता से मूड स्विंग्स होते हैं, जिससे डिप्रेशन होता है।"


विज्ञापन
विज्ञापन
Sherlyn Chopra Viral tweets over bollywood and drugs also targets Deepika Padukone
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

शर्लिन ने इसके पहले एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें वो उनके साथ हुई एक घटना का जिक्र कर रही थीं। शर्लिन ने बताया था कि कैसे एक बड़ी टैलेंट कंपनी के टैलेंट मैनेजर ने उनसे अश्लील बात की थी और उनके साथ दुर्वव्यहार किया था। शर्लिन ने वीडियो के आखिर में बॉलीवुड के कल्चर पर भी तीखी टिप्पणी की थी।


विज्ञापन
Sherlyn Chopra Viral tweets over bollywood and drugs also targets Deepika Padukone
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब शर्लिन ने बॉलीवुड के बारे में कोई खुलासा किया है। इससे पहले भी शर्लिन कई बार बॉलीवुड के अंधेरे के बारे में बता चुकी हैं। ऐसा ही एक सोशल मीडिया पोस्ट शर्लिन ने सात मई को भी किया था, जिसमें उन्होंने अपनी हिंदी सिनेमा की जर्नी के बारे में संक्षेप में बताया था। शर्लिन ने बॉलीवुड के निर्माता और निर्देशकों द्वारा डिनर के प्रस्ताव को खुलकर समझाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed