{"_id":"63099c84273c6a3bf225bf98","slug":"shibani-dandekar-birthday-know-about-the-journey-of-actress-love-story-with-producer-farhan-akhtar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shibani Dandekar: शो के सेट से शुरू हुई थी फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की लव स्टोरी, ऐसे तय किया शादी तक का सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shibani Dandekar: शो के सेट से शुरू हुई थी फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की लव स्टोरी, ऐसे तय किया शादी तक का सफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:00 AM IST
सार
जानी- मानी अभिनेत्री शिबानी दांडेकर अभिनय के साथ-साथ गायन में भी माहिर है। अपनी खूबसूरती से कई बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे चुकी शिबानी हर साल 27अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
शिबानी दांडेकर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जानी- मानी अभिनेत्री शिबानी दांडेकर अभिनय के साथ-साथ गायन में भी माहिर है। अपनी खूबसूरती से कई बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे चुकी शिबानी हर साल 27अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। साल 1980 में आज ही के दिन पुणे के एक मराठी परिवार में जन्मी शिबानी ने अमेरिकी टेलीविजन में बतौर एंकर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वह भारत वापस आईं और यहां मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाई। आज एक्ट्रेस अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ बातों के बारे में-
2 of 4
shibani dandekar
- फोटो : instagram
एक गायिका के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली शिबानी ने कई टीवी शोज होस्ट किए हैं। मराठी परिवार से ताल्लुक रखने वाली शिबानी दो बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी बहन अनुषा दांडेकर भी मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम है। संगीत की शौकीन शिबानी का डी-मेजर नाम का एक म्यूजिक बैंड भी है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा शिबानी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहीं। दरअसल, अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर के साथ अपने रिश्ते को लेकर शिबानी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, अब दोनों एक-दूसरे से शादी कर चुके हैं।
3 of 4
फरहान और शिबानी
- फोटो : Instagram
फरहान और शिबानी की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘आई कैन डू दैट’ के सेट पर हुई। इस शो में जहां एक्ट्रेस कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई दीं, तो वहीं फरहान इस शो के निर्माता था। शो के दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर उनकी दोस्ती हो गई। दोनों की इस दोस्ती को प्यार में बदलने के समय नहीं लगा और फिर इनके अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। हालांति, पहले से शादीशुदा होने की वजह से फहरान शुरुआत में तो इस रिश्ते से इनकार करते रहे, लेकिन बाद में दोनों ने अपने इस रिश्ते को कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद दोनों ने कभी भी अपने रिलेशन को किसी से छिपाया नहीं। दोनों अक्सर साथ में घूमते और फोटोज शेयर करते नजर आए। इसके बाद साल 2018 में शिबानी और फरहान बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी में पहली बार बतौर कपल नजर आए। अपनी पहली बीवी अधूना भबानी के साथ 16 साल पुरानी शादी तोड़ने के बाद फरहान ने शिबानी से इसी साल शादी की। करियर की बात करें तो शिबानी रॉय, टाइमपास, नूर, सुल्तान, शानदार, भावेश जोशी समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।