{"_id":"5c36bb1cbdec2256cb7250fd","slug":"shibani-dandekar-dressed-up-for-boyfriend-farhan-akhtar-birthday-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर व्हाइट ड्रेस में पहुंचीं शिबानी दांडेकर, जन्मदिन पर ऐसे किया फरहान को विश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर व्हाइट ड्रेस में पहुंचीं शिबानी दांडेकर, जन्मदिन पर ऐसे किया फरहान को विश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Thu, 10 Jan 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shibani Dandekar
Link Copied
फरहान अख्तर ने कल धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। फरहान के जन्मदिन पर अगर किसी ने ध्यान खींचा तो वो थीं फरहान की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर। सफेद रंग की ड्रेस में शिबानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस पार्टी में जाह्नवी कपूर अपने एक फ्रेंड के साथ नजर आईं।
Trending Videos
2 of 5
Shibani Dandekar
बॉलीवुड में जहां एक तरफ नई फिल्मों की रिलीज को लेकर चर्चा है तो बी टाउन में कुछ प्यार की कहानियों की भी चर्चा हो रही है जिसमें से एक नाम फरहान और शिबानी का भी है। फरहान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सिंगर व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Shibani Dandekar Farhan Akhtar
- फोटो : Instagram
दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। इतना ही नहीं खबर तो ये भी है कि फरहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर शिबानी दांडेकर से सगाई कर ली है। कहा तो ये भी जा रहा है कि, दोनों अप्रैल महीने तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
4 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : Instagram
लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले फरहान और शिबानी को हाल ही में रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में भी साथ देखा गया था। शिबानी ने फरहान को बेहद खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी। शिवानी ने अपनी और फरहान की एक फोटो शेयर करते हुए एक खास मैजेस लिखा।
बता दें कि बीते दिनों दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस फोटो में फरहान ने शिबानी का हाथ पकड़ा हुआ है। इससे पहले दिल्ली में भी एक कॉफी रेस्टोरेंट में दोनों स्पॉट हुए थे जहां कि एक तस्वीर दोनों ने साझा की थी। फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो में हुई थी। फरहान तलाकशुदा हैं। उन्होंने अधुना भंबानी से शादी की थी। 16 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से फरहान की दो बेटियां हैं। तलाक के बाद फरहान का नाम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से भी जोड़ा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।