फिल्म इंडस्ट्री में पिछले साल से लेकर इस साल तक कई सेलेब्स एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। इन्हीं में से एक हैं सुपरस्टार फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर। इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में एक शिबानी और फरहान ने इसी साल 19 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। इस लिहाज से शिबानी का यह पहला करवा चौथ था, लेकिन उन्होंने यह व्रत नहीं रखा था। यही बात नेटिजन्स को अखर गई और उन्होंने शिबानी को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐसे में अब शिबानी का सोशल मीडिया पर होती ट्रोलिंग पर रिएक्शन सामने आया है, जिसमें वह ट्रोल्स की क्लास लगाती नजर आ रही हैं।
Shibani Dandekar: फरहान अख्तर की पत्नी ने नेटिजन्स की लगाई क्लास, करवा चौथ का व्रत न रखने पर हुई थीं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, करवा चौथ के दिन शिबानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लाल रंग के आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में वह अपना डिजाइनर मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। शिबानी ने खुलासा किया था कि उन्होंने व्रत नहीं रखा, लेकिन उनका प्यार फरहान के लिए हमेशा वैसा ही रहेगा है। इस खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के एक ग्रुप ने उनके करवा चौथ के पोस्ट को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया था, जिस पर शिबानी अब भड़क गई हैं।
अक्षरा सिंह की नई फिल्म 'अग्निशाक्षी' का फर्स्ट लुक आउट, प्रदीप पांडे के साथ जमेगी जोड़ी
शिबानी ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन साझा करते हुए एक यूजर का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उनके करवा चौथ पोस्ट के बारे में लिखा गया था। इस यूजर को जवाब देते हुए शिबानी ने एक नोट लिखा। दरअसल, ऐश्वर्या ने दो यूजर्स की बातचीत को पोस्ट किया जिसमें लिखा था, ‘बहुत हैरानी है शिबानी दांडेकर करवा चौथ को भुनाने में लग गई या शायद मुझे आश्चर्य नहीं होना चाहिए।‘ जिस पर ऐश्वर्या ने डीएम (डायरेक्ट मैसेज) में लिखा था, ‘कृपया कभी भी हैरान मत होइए।‘ ऐश्वर्या ने इस स्क्रीनशॉट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘सभी सेलिब्रिटीज एक जैसे हैं।‘
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने बताया पिछले 12 साल से क्यों हैं एक्टिंग से दूर? बोलीं- कुछ दिलचस्प मिला तो...
शिबानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी इन स्क्रीनशॉट्स का जवाब देते हए कहा, ‘यहां इस तरह से लोगों को बुली करना नया नहीं है। मेरा दिमाग इस बात से खराब हुआ है कि लोग इतने बुरे हैं। ऐश्वर्या तुम घटिया हो। इस तरह तुम अपना समय बिताती हो? इंटरनेट पर नफरत फैलाकर’ शिबानी कहती हैं, ‘मुझे असल में जिंदगी की सलाह की जरूरत नहीं है। कितने दुख की बात है कि इस तरह की बातों की वॉरियर बन गई हो और सोचती हो कि हम सब यहां बैठे रहेंगे और तुम्हारी बकवास को सुन लेंगे और चुप रहेंगे।‘
Spy Thrillers: जासूस बन सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार हैं ये सुपरस्टार्स, तेजतर्रार एक्शन से जीतेंगे दिल