{"_id":"5e3d46eb8ebc3ee60a4f9774","slug":"shikara-and-mission-kashmir-these-movies-based-on-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'शिकारा' सहित इन छह फिल्मों में दिखी कश्मीर की कहानी, आमिर का तो हुआ था जमकर विरोध","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शिकारा' सहित इन छह फिल्मों में दिखी कश्मीर की कहानी, आमिर का तो हुआ था जमकर विरोध
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 07 Feb 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
shikara
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित' आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म 'शिकारा' 1989 के अंत और 1990 की शुरुआत में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 'शिकारा' में आदिल खान और सादिया मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जो कश्मीर पर आधारित रही हैं। चलिए ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट बताते हैं।
2 of 6
fitoor
अभिषेक कपूर के निर्देशन में साल 2016 में फिल्म 'फितूर' रिलीज हुई थी। इसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका थी। फिल्म की कहानी कश्मीर के इर्द गिर्द घूमती है। जिसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर एक कश्मीरी युवा की भूमिका में हैं।
3 of 6
हैदर
- फोटो : social media
साल 2014 में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' को शाहिद कपूर की बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म में शाहिद एक कश्मीरी युवा की भूमिका में होते हैं। विशाल भारद्वाज ने फिल्म के जरिए कश्मीर के राजनीतिक हालात को दिखाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Fanaa film
- फोटो : twitter
साल 2006 में यशराज बैनर के तहत बनी फिल्म 'फना' में आमिर खान और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आमिर ने जहां इसमें आतंकवादी का रोल किया तो वहीं काजोल एक कश्मीरी लड़की के किरदार में थीं। फिल्म को कुणाल कोहली ने निर्देशित किया था। 'फना' रिलीज से पहले काफी विवादों में घिरी रही।
विज्ञापन
5 of 6
yahaan
- फोटो : social media
निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म 'यहां' में कश्मीर में आतंकवादियों और सेना के बीच टकराव को दिखाया गया है। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल, मिनिषा लांबा, यशपाल शर्मा और मुकेश तिवारी मुख्य भूमिका में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।