फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा की किरकिरी: चारों तरफ से मुसीबत में फंसी अभिनेत्री, पति के बाद अब मां और खुद की गिरफ्तारी की आई नौबत

Mon, 09 Aug 2021 01:01 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 09 Aug 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
Shilpa shetty and her mother trapped after raj kundra case accussed of fraud in the name of wellness centre
शिल्पा, राज कुंद्रा, शमिता शेट्टी, सुनंदा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि जब मुसीबतें आती हैं तो चारों तरफ से आ जाती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ इन दिनों कुछ ऐसा ही हो रहा है। कभी फिल्मों, रियलिटी शोज और अपने शानदार लुक्स के लिए चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्टी इन दिनों लगातार परेशानियों का सामना कर रही हैं। सबसे पहले तो शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।



गिरफ्तार हो सकती हैं शिल्पा और उनकी मां

वो इस समय जेल में हैं और उन्हें लेकर तमाम खुलासे हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शिल्पा की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं। दरअसल शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर आयोसिस वेलनेस सेंटर के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। शिल्पा और उनकी मां के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज विभूतिखंड थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थी। अब लखनऊ पुलिस हरकत में आ गई है और टीम मुंबई भी पहुंच गई है। वहीं दूसरी टीम भी जल्दी मुंबई पहुंचेगी और दोनों से पूछताछ होगी।

Shilpa shetty and her mother trapped after raj kundra case accussed of fraud in the name of wellness centre
शिल्पा शेट्टी, सुनंदा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि अगर शिल्पा शेट्टी और उनकी मां के खिलाफ कोई सबूत मिलता है तो दोनों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। बता दें कि शिल्पा आयोसिस वेलनेस सेंटर नाम से एक फिटनेस चेन चलाती हैं। वो इस कंपनी की चेयरमैन हैं जबकि उनकी मां सुनंदा डायरेक्टर हैं। शिल्पा और उनकी मां पर आरोप है कि दोनों ने वेलनेस सेंटर के ब्रांच खोलने के नाम पर लोगों से करोड़ो रुपये लिए और बाद में अपना वादा पूरा नहीं किया। ओमेक्स हाइट्स निवासी ज्योत्सना चौहान ने विभूतिखंड और रोहित वीर सिंह ने हजरतगंज में शिल्पा और उनकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पूछताछ के लिए दोनों को नोटिस भी भेजा जा चुका है।

Shilpa shetty and her mother trapped after raj kundra case accussed of fraud in the name of wellness centre
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्न बिजनेस को लेकर हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। क्राइम ब्रांच पोर्न रैकेट में राज कुंद्रा को मास्टरमाइंड मान रही है। उनके व्हाट्सएप चैट से इन बातों का खुलासा हुआ कि उन्होंने कई करोड़ रुपये में अश्लील वीडियो बेचने की डील की थी वहीं उन्होंने अपनी कंपनी से मुनाफा कमाने के लिए गोल भी सेट किया था। शर्लिन चोपड़ा ने भी राज कुंद्रा को लेकर कई खुलासे किए हैं जिससे मालूम हो रहा है कि उनकी मुश्किलें कम होने वाली नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa shetty and her mother trapped after raj kundra case accussed of fraud in the name of wellness centre
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram

इसके साथ साथ शिल्पा की बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी भी लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। दरअसल शमिता को लेकर ऐसी बातें कहीं गईं कि उनके दीदी-जीजा उनका खर्चा उठाते थे।शमिता ने इन बातों को मानने से इनकार कर दिया था। वहीं हाल ही में शमिता बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं थीं जिसे लेकर लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया गया।

विज्ञापन
Shilpa shetty and her mother trapped after raj kundra case accussed of fraud in the name of wellness centre
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram

शिल्पा इस वक्त हर तरफ से मुश्किल में फंसी हुई हैं। उन्होंने अपनी पति की गिरफ्तारी के बाद एक स्टेटमेंट जारी कर लोगों से अपील की थी कि उनके बच्चों की निजता का ख्याल रखा जाए और आधी अधूरी बातों पर राय देकर बात को बढ़ावा ना दिया जाए। अब देखना होगा कि शिल्पा शेट्टी और उनकी मां के केस को लेकर क्या फैसला सामने आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed