{"_id":"5b9cd48c867a557f6f60cb1f","slug":"shilpa-shetty-and-raj-kundra-celebrated-ganesh-chaturthi-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिल्पा शेट्टी ने गणपति बप्पा का किया विसर्जन, ढोल-नगाड़ों की धुन पर पति संग जमकर झूमीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिल्पा शेट्टी ने गणपति बप्पा का किया विसर्जन, ढोल-नगाड़ों की धुन पर पति संग जमकर झूमीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। कई सेलिब्रेटीज के घर गणपति की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना की गई। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर पर गणपति की स्थापना की। फिर पूजा पाठ कर खूब धूम धड़ाके से बप्पा का विसर्जन किया।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
गणपति विसर्जन के दौरान शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार और करीबी लोग मौजूद रहे। इस दौरान शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को भी स्पॉट किया गया। तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा, बेटा वियान और शमिता शेट्टी को आप देख सकते हैं।
3 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी ने इस दौरान जमकर डांस किया। राज कुंद्रा ने भी उनका बखूबी साथ दिया। विसर्जन के दौरान शिल्पा ने पिंक कलर की साड़ी पहन रखी थी तो वहीं राज कुंद्रा ने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ था। दोनों ने साथ में भगवान गणेश की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
ढोल नगाड़ों की थाप पर शिल्पा शेट्टी ने ठुमके लगाए। इसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें वो गणपति का जश्न मनाती दिख रही हैं। तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि शिल्पा ने इस दौरान खुलकर इंजॉय किया। शिल्पा शेट्टी ने जिस धूमधाम से गणपति से स्वागत किया था उतने ही जश्न के साथ उनका विसर्जन किया।
बॉलीवुड में केवल शिल्पा शेट्टी ही नहीं बल्कि कई और सेलिब्रिटीज ने भी गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया। इससे पहले सलमान खान की बहन अर्पिता के घर भी इस बार गणपति की मूर्ति की स्थापना की गई। जहां बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज गणपति के दर्शन करने पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।