बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियोज अपलोड करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट से एक नया बैक-द-सीन वीडियो फैंस के लिए साझा किया है। जिसमें वह किरण खेर और बादशाह के साथ जज की भूमिका में हैं।
सोशल मीडिया: शिल्पा शेट्टी ने किरण खेर से कहा- मुझे गोद ले लो...सिकंदर थोड़ी पहनेगा ज्वैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो क्लिप में शिल्पा शेट्टी ने किरण खेर के हार पर कैमरा जूम किया है। शिल्पा शेट्टी वीडियो में कहती हुई सुनी जा रही हैं, मैं सिर्फ ज्वैलरी देखने के लिए शूटिंग पर आती हूं।
इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी आगे कहती हुई सुनी जा सकती हैं, मैं तो बोल रही हूं मुझे अपना लो। सिकंदर थोड़ी पहनेगा आभूषण। इसके बाद शिल्पा शेट्टी हंसने लगती हैं। शिल्पा वीडियो में किरण खेर से खुद को गोद लेने की बात करती हैं।
इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी, बादशाह और किरण खेर के साथ मौज-मस्ती करते हुए दिख रही हैं। किरण खेर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बात सुनकर कहती हैं कि अगर सिकंदर को पहननी पड़ेगी तो शायग वह पहन भी लेगा ज्वैलरी। किरण आगे कहती हैं कि मुझे लगता है कि मुझे अपने कुछ आभूषण बेचने चाहिए, क्योंकि सिकंदर शादी नहीं कर रहा है...। उसने कहा कि ऐसा मत करो मेरी पत्नी पहन लेगी।
शिल्पा शेट्टी आगे मजाक में कहती हैं, सीकू, मैं आभूषण ले रही हूं। इसके बाद वह बादशाह की ओर कैमरा घुमाती हैं और कहती हैं, क्या आप कुछ कहना चाहेंगे? इसके बाद बादशाह दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी की नकल करते हैं। गौरतलब है कि किरण खेर ने कैंसर की बीमारी को हराने के बाद फिर से इंडियाज गॉट टैलेंट के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी की है। कुछ महीने पहले ही किरण खेर को कैंसर की बीमारी का पता चला था जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। इस रियलिटी शो के बारे में किरण खेर का कहना है कि यह शो हमेशा से ही उनके दिल के करीब रहा है। इस रियलिटी शो के साथ उनका यह नौवां वर्ष है।