बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनको फैंस सहित बॉलीवुड सितारे भी बधाई दे रहे हैं, लेकिन इस बीच जिसकी बधाई की काफी चर्चा हो रही है, वह शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हैं। राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
बॉलीवुड सितारों ने शिल्पा शेट्टी को दी जन्मदिन की बधाई, पति राज कुंद्रा ने लिखा प्यार भरा पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज कुंद्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की ढेर सारी तस्वीरें नजर आ रही हैं। इस वीडियो में इन दोनों की अलग-अलग तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी के लिए बेहद खास पोस्ट लिखा है, जो वायरल हो रहा है।
राज कुंद्रा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्रिय पत्नी के लिए, तुम वह महिला हो जिसने मेरी खामियों को अपने प्यार से सुधारा। बस तुम्हें मुस्कुराता देखकर मेरा दिन बन जाता है, तुम सिर्फ मेरे बच्चों की मां नहीं बल्कि मेरी जिंदगी और दिल की रानी भी हो। मैं तुम्हें इन शब्दों से भी कहीं ज्यादा प्यार करता हूं, जन्मदिन की ढेर सारी बधाई मेरी जान'। राज कुंद्रा के अलावा और भी कई सितारों ने शिल्पा शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी है।
A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on
A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul) on
अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी शिल्पा शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शिल्पा शेट्टी के साथ अपने दोस्तों की तस्वीर साझा कीं। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं शिल्पा शेट्टी की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने भी उनके लिए खास पोस्ट लिखकर बधाई दी है।
A post shared by Rohit Bose Roy (@rohitroy500) on
शमिता शेट्टी ने बहन शिल्पा के साथ तस्वीर साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'बहनें एक पेड़ की शाखाओं की तरह होती हैं, जो अलग-अलग दिशाओं में उगती है, लेकिन उनकी नींव एक ही होती है। वह आपको आपकी जिंदगी की खोई चीजों जैसी मुस्कान, उम्मीद, साहस ढूंढ़ने में मदद करती हैं। मुझे हमेशा मेरे मुश्किल वक्त में भी साथ देने लिए धन्यवाद। आप मेरी एंकर, मेरा दिल...मेरी आत्मा हो। मेरे पीछे हमेशा खड़ा रहने के लिए शुक्रिया और हां यह जान लो कि आपके बिना मेरी जिंदगी का कोई मतलब नहीं है।' इनके अलावा अभिनेता मनीष पॉल, फेशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, रोहित रॉय, सुनीता कपूर सहित कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official) on
पढ़ें: Shilpa Shetty Birthday: पत्नी शिल्पा शेट्टी के लिए राज कुंद्रा ने कर लिया था पूरा बैंक्वेट हॉल बुक, ऐसे किया था अपने प्यार का इजहार

कमेंट
कमेंट X