{"_id":"6023c1508ebc3ee90a7cdce2","slug":"shilpa-shetty-buys-swanky-new-mercedes-benz-v-class-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिल्पा शेट्टी के लग्जरी कार कलेक्शन में शामिल हुई ये गाड़ी, इतने में तो खरीद लेंगे आलीशान फ्लैट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिल्पा शेट्टी के लग्जरी कार कलेक्शन में शामिल हुई ये गाड़ी, इतने में तो खरीद लेंगे आलीशान फ्लैट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Feb 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
- फोटो : विरल भयानी इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन योगा और फिटनेस को लेकर वीडियो साझा करती रहती हैं। लेकिन अभी शिल्पा अपनी नई कार को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, शिल्पा शेट्टी ने ब्रैंड न्यू कार खरीदी है। अभिनेत्री ने मर्सीजीड बेंज वी क्लास कार खरीदी है, जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। अब सोशल मीडिया पर शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा की कार में बैठे हुए वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी ने अपने महंगे कार कलेक्शन में एक और कार को शामिल कर लिया है, जिसे लेकर वो सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस की नई कार मर्सीडीज बेंज वी क्लास काल रंग की है और ये एक फैमिली साइज कार है। शिल्पा ने पति राज, बहन शमिता और मां के साथ नई कार की सवारी भी कर ली। शिल्पा और राज को फैमिली के साथ मुंबई के वर्ली इलाके में स्पॉट किया गया है। नई कार के साथ शिल्पा और राज का ये वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है।
3 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram
शिल्पा की नई चमचमाती कार को देखकर ही लोगों ने इसकी कीमत का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद कार की जो कीमत सामने आई, वो हैरान करने वाली है। मर्सीजीड बेंज वी क्लास की कीमत 71.10 लाख से लेकर 1.46 करोड़ के बीच है। इसमें 7 लोगों के बैठने की क्षमता है। इतना ही नहीं यह कार 5 अलग-अलग वेरिएंट में मार्केट में आती है। इस कार के हर वेरिएंट की कीमत अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी अपनी लाइफस्टाइल और फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिटनेस को लेकर वह अपने फैंस के साथ वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों शिल्पा ने हरिद्वार में गंगा के तट पर महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। उन्होंने इस अनुभव को थेरेपी बताया था और अच्छे स्वास्थ्य और शांति के लिए अपने फैन्स को इस मंत्र का जाप करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से कहा कि, 'यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो इस जाप को रोज 11 बार करें और चमत्कार देखें।'
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल और मीजान जाफरी भी नजर आएंगे। कुछ ही दिनों पहले फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। एक्ट्रेस ने इसका वीडियो भी शेयर किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।