{"_id":"5d4267b78ebc3e6d1c215aef","slug":"shilpa-shetty-come-back-with-film-nikamma-name-sabbir-khan-will-direct-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हो गया शिल्पा शेट्टी की कमबैक फिल्म का एलान, 13 साल बाद अब 'निकम्मा' में आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हो गया शिल्पा शेट्टी की कमबैक फिल्म का एलान, 13 साल बाद अब 'निकम्मा' में आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर अभिनेत्री और टीवी सेलेब्रिटी शिल्पा शेट्टी ने आखिर अपनी कमबैक फिल्म के नाम का एलान कर ही दिया। बड़े परदे पर आखिरी बार फिल्म 'अपने' में लीड रोल में दिखीं शिल्पा शेट्टी की कमबैक फिल्म होगी, 'निकम्मा'। फिल्म मे शिल्पा को ध्यान में रखते हुए ही एक खास रोल लिखा गया है और फिल्म के लीड पेयर अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया के साथ फिल्म की कहानी में इस किरदार की भी बड़ी भूमिका रहने वाली है।
2 of 4
shilpa shetty
- फोटो : social media
सूत्रों की मानें तो हिंदी सिनेमा में शिल्पा के अब तक के किरदारों में से ये किरदार सबसे रहस्यमयी किरदार होने वाला है। फिल्म के निर्देशक शब्बीर खान अभी इस किरदार के बारे में किसी को कुछ ज्यादा बता भी नहीं रहे है। शिल्पा ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और शूटिंग पर मौजूद सभी लोगों ने उनके पहले दिन सेट पर आने का खूब जश्न मनाया।
3 of 4
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
बड़े परदे पर वापसी के अपने एहसास के बारे में अमर उजाला से बात करते हुए शिल्पा कहती हैं, ‘हां, मैंने फिर सिनेमा की इस नई धारा में डुबकी लगाने का फैसला कर लिया है और बड़े परदे पर फिर से आने को लेकर मैं खुद भी काफी आशान्वित हूं। फिल्म निकम्मा की कहानी में मुझे काफी ताजगी दिख रही और शब्बीर के साथ काम करने के लिए भी मैं उत्साहित रही हूं। फिल्म मेरा किरदार बहुत अच्छा है और ऐसा कोई किरदार किसी फिल्म में पहले मैंने कभी नहीं किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
shilpa shetty
अगले साल गर्मियों में रिलीज होने जा रही फिल्म निकम्मा के निर्देशक शब्बीर खान कहते हैं, ‘शिल्पा शेट्टी एक ऐसा नाम है जिसे देश के हर कोने में लोग जानते हैं और उनको पहचानते हैं ऐसे में उनकी वापसी के लिए ऐसे ही किरदार की जरूरत थी। मुझे उनका साथ पाकर खुशी है औऱ मैं उनके फैंस को भी भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यह किरदार मेरी फिल्म का सबसे अहम हिस्सा है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।