फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zomato के सपोर्ट में उतरे सेलिब्रिटीज, इस वजह से कंपनी को कहना पड़ा था- 'खाने का धर्म नहीं होता'

Thu, 01 Aug 2019 11:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 01 Aug 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Zomato News: food order sawara bhaskar to anubhav sinha support to company
zomato reaction - फोटो : social media

ऑनलाइन खाना सर्विस कंपनी जोमैटो ने एक कस्टमर को जवाब देते हुए ऐसा ट्वीट किया कि सभी तारीफें कर रहे हैं। दरअसल, एक कस्टमर ने डिलिवरी ब्वॉय से खाना लेने से इनकार कर दिया था क्योंकि वो गैर-हिंदू था। कस्टमर ने ट्विटर पर इसकी शिकायत जोमैटो से की लेकिन कंपनी ने इस पर करारा जवाब दिया।

Zomato News: food order sawara bhaskar to anubhav sinha support to company
डिजाइन पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया
जोमैटो ने लिखा कि 'खाने का कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद एक धर्म है।' जोमैटो के ट्वीट करने के बाद कंपनी के फाउंटर दीपेंद्र गोयल ने अपने पर्सनल अकाउंट से ट्वीट किया- 'हम भारत के विचारों और हमारे ग्राहकों-पार्टनरों की विविधता पर गर्व करते हैं। हमारे इन मूल्यों की वजह से अगर बिजनेस को किसी तरह का नुकसान होता है तो हमें इसके लिए दुख नहीं होगा।' यही नहीं जोमैटो ने इसके बाद एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया। नतीजा ये रहा कि कंपनी ट्विटर पर टॉप ट्रेडिंग में बनी रही। वही मामला बढ़ता देख जिस कस्टमर ने ट्वीट किया था उसने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है।
Zomato News: food order sawara bhaskar to anubhav sinha support to company
swara bhaskar - फोटो : social media
जोमैटो के इस ट्वीट ने सभी का दिल जीत लिया। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कंपनी की तारीफें करते नहीं थक रहे। हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वालीं स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया कि 'इससे मुझे उम्मीद की किरण दिखाई दी कि अभी भी इस तरह की हिम्मत बाकी है। '

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Zomato News: food order sawara bhaskar to anubhav sinha support to company
rahul dev - फोटो : rahuldevofficial/Instagram

एक्टर राहुल देव ने जोमैटो को टैग करते हुए लिखा- 'गर्व है हमें आप पर।'

Proud of u 🇮🇳👊

— Rahul Dev Official (@RahulDevRising) July 31, 2019 " />

विज्ञापन
Zomato News: food order sawara bhaskar to anubhav sinha support to company
gauhar khan - फोटो : social media

एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा कि 'आप पर हमें गर्व है। इसके बाद मैं आपकी गोल्ड मेंबर बनने जा रही हूं। ढेर सारा प्यार और आदर।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed