देश कोरोना महामारी से लगातार लड़ते हुए उभरने की कोशिश कर रहा है। हर रोज संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें इसे रोकने की हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई हैं। इसके लिए तरह-तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं कुछ निजी संस्थान और एनजीओ जैसी संस्थाएं लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। इसके अलावा कुछ बॉलीवुड सेेलेब्स भी मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। सोनू सूद, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों के बाद अब शिल्पा शेट्टी ने यह पहल की है।
VIDEO: शिल्पा शेट्टी ने जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, भूखे होने पर की सूचना देने की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आईं हैं। इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वो काफी भावुक नजर आ रही हैं। वीडियो के माध्यम से शिल्पा कह रही हैं कि 'इस वक्त कोरोना के कारण देश की जो स्थिति है मैं देख रही हूं। मैं अपनी भावना आप लोगों के साथ साझा कर रही हूं। मैं ये सब देख के काफी विचलित हूं। कोई बच्चा अपने माता-पिता को खो रहा है तो कहीं माता-पिता अपने बच्चे को खोने का दर्द बर्दाश्त कर रहे हैं। काफी विकट स्थिति में हैं हम सब।'
शिल्पा ने आगे कहा कि 'सिर्फ कोरोना से ही लोग परेशान नहीं हैं। किसी को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है तो कोई भूख से बेहाल है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। मैं मेडिकल लाइन से जुड़े सभी लोगों को सलाम करना चाहती हूं। पुलिस और फ्रंटलाइन वर्कर्स को शुक्रिया कहना चाहती हूं कि वो दिन रात लोगों की सेवा कर रहे हैं।'
अभिनेत्री ने आगे कहा कि 'ऐसे समय में लोग एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। खास बात यह है कि लोग बिना किसी की सहायता लिए अपने स्तर पर निजी संसाधनों से मदद करने निकल रहे हैं। हमें भी लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचानी चाहिए। हम सभी मिलकर इस स्थिति का मुकाबला करेंगे। इसको लेकर मैं 'खाना चाहिए' एक संस्था से जुड़ी हूं। हम लोगों ने एक मुहिम शुरू की है। इसके तहत लोगों को खाना मुहैया कराया जाएगा। मेरी आप सब लोगों से अपील है कि आप भी साथ आयें और जो बन पड़े दान करें।'
इसके अलावा उन्होंने कहा कि 'जो लोग भूखे हैं, जिन्हें किसी सहायता की जरूरत है वो जरूर हमें सूचित करें। हम मदद पहुंचाएंगे। अगर किसी को अपने भूखे होने की बात कहने में आत्मग्लानि होती है तो कृपया वो ऐसा बिल्कुल भी न सोंचे और हम तक अपनी बात पहुंचाएं।' शिल्पा के इस पोस्ट की सोशल मीडिया यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री को यूजर्स भरोसा दिला रहे हैं कि इस अच्छे काम में उनके साथ खड़े हैं।