राज कुंद्रा को 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच द्वारा चली लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद 27 जुलाई तक उन्हें पुलिस रिमांड में रखा गया था। राज कुंद्रा ने अपनी जमानत की अर्जी दी थी, लेकिन उनकी याचिका को खारिज करते हुए किला कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आज राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। उनके साथ-साथ उनके साथी रायन थॉर्प की जमानत याचिका पर भी आज सुनवाई होनी है।
Raj Kundra Case: शर्लिन चोपड़ा के बयान के बाद खारिज हो सकती है राज कुंद्रा की जमानत याचिका, आज होगा बेल पर फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज कुंद्रा की जमानत याचिका हुई थी खारिज
राज कुंद्रा की इससे पहले भी एक बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। 28 जुलाई को राज कुंद्रा ने जब जमानत याचिका कोर्ट में दायर की थी तो कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। पुलिस ने कोर्ट में ये बताया था कि राज कुंद्रा के खिलाफ सिर्फ उनके पास गवाह नहीं बल्कि कई पक्के सबूत भी हैं। राज कुंद्रा के ऑफिस से भी 68 एडल्ट वीडियोज छानबीन के दौरान पुलिस के हाथ लगे। कोर्ट अभियोजन पक्ष के इस तर्क से संतुष्ट दिखा कि रिहाई के बाद राज कुंद्रा केस की जांच और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
मामले में अहम है शर्लिन चोपड़ा का बयान
राज कुंद्रा मामले में शर्लिन चोपड़ा का बयान बहुत ही अहम माना जा रहा है। उनकी गवाही इस केस में नया मोड़ ले सकती हैं। दरअसल शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से पहले अप्रैल में उनके खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा मामले में शर्लिन चोपड़ा से लगातार 8 घंटे तक पूछताछ की थी। इस पूछताछ में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और उनकी कंपनी के साथ अपने संबंधो पर कई खुलासे किए।उन्होने राज कुंद्रा के साथ व्हाटसएप पर हुई बातचीत और कांट्रैक्ट की कॉपी भी पुलिस को सौंप दी थी।
राज कुंद्रा-शर्लिन के बीच हुई थी बहस
शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस को दिए अपने बयान में ये भी बताया कि उनके और राज कुंद्रा के बीच बिजनेस डील को लेकर काफी बहस हो गई थी। उन्होने कहा कि इसके बाद राज कुंद्रा उनके घर पर आए और उन्होने उन्हें जबरदस्ती किस किया। शर्लिन ने कहा कि उन्होने राज कुंद्रा को रोकने की कोशिश की और वो काफी ज्यादा डर गई थीं।
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के तहत लगी ये धाराएं
राज कुंद्रा पर आईपीसी की धारा 292, 296 अश्लील सामग्री बनाने और उसे बेचने, धारा 420-लोगों के साथ विश्वासघात करने। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67, 67 (A) - इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री डालने और प्रसारित करने, धारा 2 (G) 3, 4, 6, 7- महिलाओं से संबंधित अश्लील फिल्म बनाने, बेचने और प्रसारित करने के तहत उनकी गिरफ्तारी की गई थी।