{"_id":"5cfa9806bdec220775595a3f","slug":"shilpa-shetty-life-five-tuning-points","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिल्पा शेट्टी की जिंदगी के ये 5 टर्निंग प्वाइंट, इस मोड़ पर आकर बदल गई थी पूरी जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिल्पा शेट्टी की जिंदगी के ये 5 टर्निंग प्वाइंट, इस मोड़ पर आकर बदल गई थी पूरी जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
shilpa shetty
- फोटो : social media
Link Copied
90 के दशक की खूबसूरत और सफल अभिनेत्री में से एक शिल्पा शेट्टी 8 जून को अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म कर्नाटक के मंगलौर में 1974 को हुआ था। शिल्पा दुनियाभर में अपनी फिटनेस और फिगर के लिए भी जानी जाती हैं। फिल्मी करियर में शिल्पा ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। शिल्पा ने महज 16 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। उन्होंने हिंदी , तेलुगू, तमिल और कन्नड़ 40 फिल्मों में काम किया है। शिल्पा सफल एक्ट्रेस होने के साथ- साथ सफल बिजनेस वुमेन भीहैं। शिल्पा की जिंदगी में बहुत से उतार चढ़ाव आए। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं उनकी जिंदगी के पांच टर्निंग पाइंट्स
Trending Videos
2 of 6
shilpa shetty
- फोटो : social media
शिल्पा ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बाजीगर से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था। फिल्म से उन्हें अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' ने भी सफलता के मुकाम हासिल किए, लेकिन इस फिल्म के लगभग 5 सालों बाद तक उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई। फिर साल 2000 में आई 'धड़कन' जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए। गौरतलब है कि 'धड़कन' शिल्पा की जिंदगी का एक बड़ा टर्निंग प्वॉइंट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Akshay and shilpa
अक्षय और शिल्पा बॉलीवुड के हॉट कपल में से एक माने जाते थे। अभिनेत्री ने खुद यह बात स्वीकारी थी कि उन्होंने और अक्षय ने मंगनी तक कर ली, लेकिन बाद में मनमुटाव के चलते दोनों में दूरियां बढ़ती चली गई। शिल्पा के बाद अक्षय का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन संग सुर्खियों में आने लगा था। वैसे शिल्पा, रवीना और अक्षय का लव ट्राएंगल कौन नहीं जानता।
4 of 6
Shilpa Shetty
- फोटो : instagram
शिल्पा फिल्मों के साथ ही इंटरनेशनल टीवी शो बिग ब्रदर में भी नजर आ चुकी हैं। शिल्पा इस शो विजेता बन रातोंरात सुर्खियों मे छा गई थीं। इस शो से उन्होंने 3.15 मिलियन जीते। 63 प्रतिशत वोटों से जीत कर शिल्पा ने पूरे भारत का नाम रोशन किया था। ये उनकी करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
shilpa shetty, raj kundra
- फोटो : social media
फिल्म और टीवी के बाद शिल्पा ने खेल के मैदान में भी किस्मत आजमाई। लेकिन शिल्पा की आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स पर फिक्सिंग के आरोप लगे थे। तब भी शिल्पा का नाम खूब उछला था,क्योंकि वे इस टीम की को-ऑनर रही हैं। शिल्पा ने 22 नवंबर, 2009 को लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली थी। बता दें कि राज कुंद्रा तलाकशुदा थे। शिल्पा और राज का भी एक बेटा विवान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X