{"_id":"5ad5b7b64f1c1b320a8b5028","slug":"shilpa-shetty-make-debut-in-digital-media-from-hear-me-love-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों से बनाई दूरी, नए शो में लड़कियां एक साथ तीन लोगों को करेंगी डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों से बनाई दूरी, नए शो में लड़कियां एक साथ तीन लोगों को करेंगी डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ दिनों पहले तक शिल्पा शेट्टी एक डांस रियलिटी शो को जज कर रही थीं । अब वो डिजिटल मीडिया में एंट्री करने जा रही हैं । 42 साल की शिल्पा एक ऐसा शो लाने जा रही हैं जिसमें कोई महिला एक दिन में तीन लोगों को डेट करेगी ।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा के इस शो के जरिए महिलाएं यह जान सकेंगी कि ऐसी कौन सी आदतें हैं जो वे अपने साथी में नहीं चाहतीं। शिल्पा अमेजन प्राइम वीडियो के ‘‘ हीयर मी , लव मी ’’ शो को होस्ट करती दिखाई देंगी। इस शो से पहले ही युवा दर्शक जुड़ चुके हैं ।
3 of 5
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा ने कहा, 'मैं नहीं जानती कि बहुत सारी महिलाएं अपना सच्चा प्यार या जीवनसाथी कैसे ढूंढेंगी लेकिन शो में उनकी मेंटर के तौर पर मेरा मकसद उन्हें यह जानने में मदद करना होगा कि वह अपने साथी में कौन सी आदतें नहीं चाहतीं हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी
इस सिरीज को फ्री मेंटर इंडिया के अंतर्गत बनाया जा रहा है । इसमें एक ऐसी युवती को लिया जाएगा जो प्यार की तलाश कर रही हैं और उसे एक ही दिन में तीन डेट पर भेजा जाएगा लेकिन वह उन्हें देख नहीं पाएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा ने कहा , 'आज के रिश्तों की असल समस्या यह है कि लोग एक – दूसरे की बात सुनना नहीं चाहते। इसलिए इस शो का नाम ‘ हीयर मी , लव मी ’ है ना कि ‘ सी मी , लव मी ’ । मुझे लगता है कि प्यार किस्मत से मिलता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।