पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे वियान के जन्मदिन पर भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी, बधाई देते हुए कहा- 'तुम मेरा अभिमान हो'

Thu, 21 May 2020 11:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 21 May 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Share Beautiful Post on Son 8th Viaan Raj Birthday
बेटे वियान के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। शिल्पा के सोशल मीडिया पोस्ट लोगों को काफी पसंद आते हैं। वहीं गुरुवार को शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान का 8वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर शिल्पा ने वियान के लिए एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है।

Shilpa Shetty Share Beautiful Post on Son 8th Viaan Raj Birthday
shilpa shetty - फोटो : social media

शिल्पा शेट्टी अपने बेटे वियान के साथ भी कई पोस्ट साझा करती रहती हैं। इन वीडियोज में मां बेटे की बॉन्डिंग साफ नजर आती है। अब शिल्पा ने अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर उसे बधाई दी है। साथ ही बेटे के लिए कुछ प्यारी पंक्तियां लिखकर अपना प्यार जाहिर किया है।

Shilpa Shetty Share Beautiful Post on Son 8th Viaan Raj Birthday
shilpa shetty - फोटो : instagram

शिल्पा ने बेटे वियान के बचपन से लेकर बड़े होने तक की तस्वीरों का एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा है, 'मेरे प्यारे बेटे वियान राज, तुम्हें 8वें जन्मदिन की बधाई। तुम्हें जब भी किसी अपने की जरूरत होगी मैं तुम्हारे साथ रहूंगी। तुम्हें प्यार करना कभी नहीं छोड़ूंगी, तुम पर हमेशा विश्वास करूंगी। तुम मेरे सबसे अच्छे बेटे हो, तुम मेरा अभिमान हो। जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे प्यारे बेटे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Every step of the way, I promise I’ll be by your side❤️ Whenever you need a hug, I’ll be right here, with my arms spread wide🤗 I’ll never stop loving you and believing in you, ‘Coz you are my Sonshine and my pride!😍 Happy 8th birthday, my darling son Viaan-Raj❤️🤗🧿🌈☀️✨ I love you! ~ @rajkundra9 . . . . . #ViaanRajKundra #birthdayboy #happiness #family #blessed #gratitude

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Share Beautiful Post on Son 8th Viaan Raj Birthday
shilpa shetty - फोटो : instagram

इसके अलावा शिल्पा ने एक और वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में शिल्पा और उनका बेटा वियान राज मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो में शिल्पा ने कई सारे मस्तीभरे लम्हे बेटे के साथ साझा किए हैं। वीडियो के साथ कैप्शन के जरिए शिल्पा ने बताया है कि उन्हें उनके बेटे की कंपनी बेहद पसंद है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Amid all the things I love to do with you, spending time and watching you grow up are my favourite... On this day and every day, I hope and pray you get all that your heart desires and much more. Mumma and Papa love you! Happy birthday, my darling Viaan-Raj ❤️🤗🧿🌈☀️✨ ~ @rajkundra9 . . . . . #ViaanRajKundra #birthdayboy #happiness #family #gratitude #ThrowbackThursday #throwback #tbt #ThrowbackMemories

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

विज्ञापन
Shilpa Shetty Share Beautiful Post on Son 8th Viaan Raj Birthday
shilpa shetty - फोटो : social media

शिल्पा की इन दोनों ही पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तमाम बॉलीवुड सेलेब्स के साथ शिल्पा के फैंस भी इस पोस्ट पर उनके बेटे को जन्मदिन की बधाई देने में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से साल 2009 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद साल 2012 में शिल्पा ने बेटे वियान राज को जन्म दिया। वहीं हाल ही में शिल्पा की एक बेटी सेरोगेसी के माध्यम से भी हुई है। उनकी बेटी का नाम शमीशा है।

पढ़ें: मदद के लिए छात्र ने सोनू सूद को कहा 'शुक्रिया', अभिनेता ने कहा, 'मां के हाथ का आलू पराठा उधार रहा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed