'बाहुबली' (Baahubali) फिल्म में प्रभास का एक-एक सीन और डायलॉग आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इस फिल्म में न केवल जबरदस्त एक्शन सीन हैं बल्कि भव्य सेट ने भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में शिल्पा का बेटा वियान 'बाहुबली' का फेमस सीन करता हुआ दिखाई दे रहा है।
फिल्म रिलीज होने के 4 साल बाद शिल्पा शेट्टी का बेटा बना 'बाहुबली', वीडियो में देखें कारनामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि शिल्पा का बेटा वियान टीवी पर बाहुबली का फेमस सीन देख रहा है जिसमें प्रभास भोलेनाथ की शिवलिंग को उठा लेता है। प्रभास को ऐसे देखकर वियान खुद भी ऐसा ही करने की कोशिश करता है। वियान कमरे में रखी कुर्सी को ठीक उसी तरह उठाता है जैसे प्रभास शिवलिंग को उठाए हुए है।
अपने बेटे को इस तरह देख शिल्पा खुद को रोक नहीं पाईं। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'पता नहीं कहां से वियान यह सब सीख रहा है। उसने अभी तक यह नहीं देखी है। इसे जींस कहते हैं। यह विचित्र माया है। मूवी का बैकग्राउंड स्कोर मेरी सोच से मेल खाता है। सबसे फनी बात यह है कि वियान लिपसिंक करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि उसे गाने के बारे में कुछ भी पता नहीं है।'
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
शिल्पा के साथ-साथ राज कुंद्रा ने भी इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का बेटा वियान 6 साल है। शिल्पा शेट्टी वियान के साथ मस्ती करते हुए कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। शिल्पा इस वक्त 'सुपर डांसर चैप्टर 3' शो को जज कर रही हैं।
इस शो में शिल्पा के अलावा दो और जज हैं जिनके नाम गीता कपूर और अनुराग बसु हैं। फिल्मों से दूर शिल्पा इन दिनों टेलीविजन रियलिटी शो को जज करती हुई दिखाई देती हैं। साल 2007 में 'अपने' फिल्म में आखिरी बार शिल्पा शेट्टी लीड रोल में नजर आई थीं।