फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने होलिका दहन के समय कर दी यह हरकत, नाराज फैंस ने जमकर लगाई लताड़

Tue, 07 Mar 2023 02:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 07 Mar 2023 02:00 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty shared video of Holika Dahan with raj kundra users trolled her for worshiping wearing shoes
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media

आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सबके ऊपर होली का रंग चढ़ चुका है। फैंस अपने फेवरेट सेलेब्स की होली पार्टी देखने को लेकर बेकरार रहते हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कल यानी छह मार्च को होलिका दहन मनाया, जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ साझा किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं, लेकिन कुछ यूजर्स को उनका होलिका दहन मनाने का अंदाज पसंद नहीं आया और वह अभिनेत्री को ट्रोल करने लगे।

Shilpa Shetty shared video of Holika Dahan with raj kundra users trolled her for worshiping wearing shoes
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा और अपने दोनों बच्चों, वियान और समिशा के साथ होलिका दहन मनाया। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया। गुलाबी सूट पहने हुए अभिनेत्री बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं और उन्हें वीडियो में होलिका के सामने प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता था। वहीं, वीडियो में दिख रहा था कि अभिनेत्री के बच्चे वियान और समिशा होलिका के सामने खड़े होकर पूजा कर रहे थे। राज कुंद्रा भी वहां मौजूद थे और शिल्पा की मां भी इस अवसर पर अपनी बेटी के साथ होलिका दहन में शामिल हुई थीं।

Sanjay Dutt: साउथ बनाम बॉलीवुड पर संजय दत्त ने की खुलकर बात, बोले- सिनेमा को अलग करना सही नहीं

Shilpa Shetty shared video of Holika Dahan with raj kundra users trolled her for worshiping wearing shoes
राज कुंद्र - शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने फैंस लिए लंबा नोट भी लिखा है। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'यह एक अनुष्ठान है, जो हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। यह त्यौहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा बुराई पर विजय प्राप्त करेंगे। नकारात्मक को राख कर देंगे और अपने जीवन को सकारात्मकता, प्रेम के रंगों से भर देंगे। यह होली आपके और आपके प्रियजनों के लिए सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। आप सभी को होली की शुभकामनाएं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


Anushka Sharma: अनुष्का को याद आए वो पुराने दिन, वीडियो साझा कर दिखाईं इंदौर की गलियां जहां बीता उनका बचपन

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty shared video of Holika Dahan with raj kundra users trolled her for worshiping wearing shoes
राज कुंद्र - शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री के फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। कुछ यूजर्स अभिनेत्री को इसलिए ट्रोल करते नजर आए कि उन्होंने होलिका दहन के समय कुछ जरूरी चीजों का ध्यान नहीं रखा था। वहीं, कुछ यूजर्स ने उन्हें धर्म के कार्यों के प्रति अधिक जिम्मेदार होने की शिक्षा भी दे दी। अभिनेत्री को सबसे ज्यादा इसलिए ट्रोल किया गया, क्योंकि उन्होंने इस दौरान जूती पहनी थी।

Alia Bhatt: आलिया भट्ट को मिला बड़ा सम्मान, प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हुआ नाम

विज्ञापन
Shilpa Shetty shared video of Holika Dahan with raj kundra users trolled her for worshiping wearing shoes
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अभिनेत्री को पूजा के समय जूती पहनने पर लताड़ लगाई। कुछ यूजर्स ने अभिनेत्री से कहा कि हिंदू धर्म में बांस की लकड़ी नहीं जलाई जाती है और जूती पहन कर अग्नि में कुछ नहीं जलाते हैं और न ही पूजा करते हैं। एक यूजर ने कहा कि आपको शायद यह पता नहीं है कि हिंदू धर्म में बांस कभी नहीं जलता है। कृपया जानकारी रखें। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जूती पहनकर भी कोई पूजा करता है क्या?

Anupam Kher Net Worth: दो बंगले, करोड़ों की गाड़ियां, अनुपम खेर की कुल संपत्ति जान खुली रह जाएंगी आंखें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed