अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का मां सुनंदा आज 20 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। सुनंदा शेट्टी को शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी की मां के रूप में तो जाना ही जाता है, इसके अलावा भी वह काफी लाइमलाइट में रहती हैं। सुनंदा शेट्टी अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके ऊपर भी कई बार आरोप लग चुके हैं, जिसकी वजह से वह विवादों में घिर चुकी हैं।
Sunanda Shetty: जब विवादों में फंसीं शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी, लाखों का कर्ज न चुकाने और करोड़ों की धोखाधड़ी का लग चुका है आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों के फ्रॉड का लगा था आरोप
शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक हैं और वह अक्सर अपनी योग करते हुए वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इसके अलावा शिल्पा एक आयोसिस वेलनेस के नाम से एक फिटनेस चेन भी चलाती हैं, जिसकी निदेशक उनकी मां सुनंदा शेट्टी हैं। एक बार उनकी मां पर वेलनेस सेंटर की शाखा खोलने के नाम पर लोगों से करोड़ो रुपये लेने का आरोप लगाया गया था।
दर्ज हो गया था ठगी का मामला
वेलनेस सेंटर मामले में सुनंदा शेट्टी के खिलाफ कथिततौर पर ठगी का मामला भी दर्ज करवाया गया था, जिसमें कहा गया था कि उन्होने वेलनेस सेंटर की शाखा खोलने के नाम पर पैसे लिए गए थे लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद उनके साथ शिल्पा शेट्टी को भी पुलिस द्वारा पूछताज के लिए बुलाया गया थ।
शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी ने कथिततौर पर साल 2015 में अपने बिजनेस के लिए 21 लाख का कर्ज लिया था, जिसे चुकाने के लिए साल 2017 तक का समय था। यह कर्ज समय से नहीं चुकाया गया। बताया जाता है कि बाद में सुनंदा ने इस कर्ज को भरने से यह कहते हुए इंकार कर दिया था कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। जबकि शिकायतकर्ता का कहना था कि सुनंदा और शमिता दोनों ही इस बात की जानकारी थी।