{"_id":"5d60a3348ebc3e01431bea82","slug":"shilpa-shinde-challege-on-the-mika-singh-ban-controversy-after-performance-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीका के समर्थन में आईं ये अभिनेत्री, बोलीं- 'मैं करूंगी पाकिस्तान में परफॉर्म, कोई रोक के दिखाए'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीका के समर्थन में आईं ये अभिनेत्री, बोलीं- 'मैं करूंगी पाकिस्तान में परफॉर्म, कोई रोक के दिखाए'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 24 Aug 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
mika singh
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के बाद मीका सिंह बुरे फंसे हैं। उन पर ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने बैन लगा दिया था हालांकि मीका के माफी मांगने के बाद बैन हटा लिया गया। अब एक मशहूर अभिनेत्री ने इस पूरे मामले में मीका सिंह का समर्थन किया है।
2 of 5
shilpa shinde
- फोटो : colors tv
'अंगूरी भाभी' का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने मीका सिंह का साथ दिया और एक वीडियो शेयर किया। शिल्पा कहती हैं कि 'अगर मेरा देश मुझे वीजा देता है और उनका देश मेरा स्वागत करता है तो मैं जरूर पाकिस्तान जाऊंगी। एक कलाकार होने के नाते मैं परफॉर्म करूंगी। ये मेरा हक है। मुझे कोई रोक नहीं सकता। किसी कलाकार को आप ऐसे बैन नहीं कर सकते।'
3 of 5
Shilpa Shinde
शिल्पा आगे कहती हैं कि 'मुझे रोजी रोटी कमाने के लिए किसी माध्यम की जरूरत नहीं है। मैं रास्ते पर स्टेज बनाकर वहां परफॉर्म करके पैसे कमा सकती हूं। इन लोगों से मैं बिल्कुल नहीं डरती हूं। किसी का बाप मुझे नहीं रोक सकता है ना किसी को रोक सकता है। मीका सिंह को जबरदस्ती प्रताड़ित करके सॉरी बुलवाया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
SHILPA SHINDE
- फोटो : file photo
बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा ने कहा कि 'मीका सिंह पर बैन लगाने वाली फेडरेशन जो है उसके जैसे 50 तरह के फेडरेशन बने हुए हैं। सभी को पैसे खाने हैं। मीका के लगातार शो होते रहते हैं। एक शो के कैंसिल होने पर भारी नुकसान होता है इस वजह से ऐसा किया गया है। मेरे बहुत से पाकिस्तानी फैंस हैं जिन्होंने मुझे बिग बॉस जितवाया। मुझे वहां के कपड़े कूरियर से भेजे जाते हैं। मैं वहां भेजती हूं, इसमें गलत क्या है।'
शिल्पा कहती हैं कि 'अगर हम अपने ही देश के लोगों पर अत्याचार करेंगे तो कैसे होगा? हम हिंदुस्तानियों का दिल बहुत बड़ा है। हिंदुस्तान-पाकिस्तान के नाम पर झगड़े का कोई मतलब नहीं है। गलत चीजों का समर्थन मत करिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।