फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रैंड फिनाले के दौरान हिना के हंगामे को लेकर शिल्पा शिंदे का सबसे बड़ा खुलासा, सुनते ही लगेगा शॉक

Sat, 20 Jan 2018 12:59 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde reveals secret about Hina Khan
शिल्पा शिंदे की जीत के साथ ही बिग बॉस के 11वें सीजन का अंत हुआ। अब 15 हफ्तों तक घर में कैद रहने के बाद शो के सभी कंटेस्टेंट दोबारा नए सिरे से अपनी जिंदगी शुरू करने की कोशिश में हैं। जिन कंटेस्टेंट को बिग बॉस से नेम-फेम मिला वो उसे कैश करने में जुटे हैं। कुछ अब भी काम की तलाश में भटक रहे हैं। घर में कई नए रिश्ते भी बने तो कुछ एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं कर रहे।
Shilpa Shinde reveals secret about Hina Khan
जी हां, हम बात कर रहे हैं शिल्पा शिंदे और हिना खान की। मौजूदा हालात देखकर तो यही लगता है कि अब दोनों में दोस्ती हो पाना थोड़ी मुश्किल है। इन दोनों की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, ख़बरों की माने तो फिनाले के दिन हिना खान के नखरों के कारण सलमान खान को लाइव वोटिंग दोबारा करवानी पड़ी।
Shilpa Shinde reveals secret about Hina Khan
खबरों की माने तो जैसे ही टीवी की इस संस्कारी बहू को खबर लगी कि वह मुकाबले में शिल्पा से पिछड़ रही हैं। उन्होंने जमकर बवाल मचाना शुरू कर दिया। बैकस्टेज हो रहे इस हंगामे के बारे में हालांकि शिल्पा को उस वक्त कोई जानकारी नहीं थी। फाइनल में पुनीश और विकास के आउट होने के बाद टॉप 2 में शामिल हुईं इन दोनों कंटेस्टेंट्स ने आपस में बात तक नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shinde reveals secret about Hina Khan
कुछ दिनों पहले जब हिना खान से एक इंटरटेनमेंट वेबसाउट ने बात कि थी तब उन्होंने इन खबरों को कोरी बकवास बताया था। बता दें शिल्पा जहां अपनी जीत को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आई तो वहीं हिना खान अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रही है। यहां तक की उन्होंने 'इंटरटेनमेंट की रात' शो में जाने से भी इनकार कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed