फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा को पीछे छोड़ने की तैयारी में सुनील ग्रोवर, ये 100 करोड़ी एक्टर होगा पहला गेस्ट

Thu, 05 Apr 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
shilpa shinde sunil grover show first guests baaghi 2 tiger shroff
shilpa shinde

इस साल आईपीएल सीजन के दौरान दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है। एक ओर तो क्रिकेट खिलाड़ी अपने खेल से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे तो वहीं दूसरी ओर सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे एक साथ कॉमेडी शो में दिखाई देंगे।बिग बॉस जीतने के बाद शिल्पा शिंदे पहली बार स्क्रीन पर नजर आएंगी।

shilpa shinde sunil grover show first guests baaghi 2 tiger shroff
सुनील ग्रोवर

डॉक्टर गुलाटी के नाम से मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर किसी पहचान के मोहताज नहीं है।कपिल शर्मा से विवाद के बाद से उनके नए शो की चर्चा थी जिसकी पहली तस्वीरें भी सबके सामने आ गई हैं। कपिल शर्मा के पहले एपिसोड को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था ऐसे में सुनील ग्रोवर इस मौके का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं और इसकी तैयारी भी उन्होंने कर ली है।

shilpa shinde sunil grover show first guests baaghi 2 tiger shroff
Baaghi 2

सूत्रों के मुताबिक, 'बागी 2' से बॉलीवुड को हिलाने वाले टाइगर श्रॉफ सुनील ग्रोवर के शो पर पहले गेस्ट होंगे और फिल्म का प्रमोशन करेंगे। बता दें कि 'बागी 2' महज 6 दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इसके अलावा 'अक्टूबर' के प्रमोशन के सिलसिले में वरुण धवन भी सुनील के शो का हिस्सा बनेंगे। यह फिल्म 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shinde sunil grover show first guests baaghi 2 tiger shroff
shilpa shinde

इससे पहले इस शो का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए शिल्पा शिंदे ने लिखा, 'जीवन में न रीप्ले होता है, न थर्ड अंपायर और न ही सेकेंड इनिंग इसलिए खुश रहें और सबको खुश रखें। उम्मीद है कि लोगों के मनोरंजन की इस छोटी सी कोशिश में हम कामयाब होंगे और हर चेहरे पर मुस्कान ला सकेंगे। सुनील ग्रोवर के साथ काम करना मजेदार अनुभव है।' शिल्पा का लुक देखकर ऐसा लग रहा है उनका कैरेक्टर फिल्म 'मैं हूं ना' में सुष्मिता सेन से प्रभावित है।
 

 

There is no replay, no third umpire, no second inning in real life. So be happy and keep everyone happy. Hope we will be successful in our little efforts of bringing smile on your faces in this stressful life.. Enjoying work with @whosunilgrover

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official) on

विज्ञापन
shilpa shinde sunil grover show first guests baaghi 2 tiger shroff
shilpa shinde

सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे के इस शो को प्रीति और नीति सिमोस के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि प्रीति पहले कपिल के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की क्रिएटिव डायरेक्टर थीं। जानकारी के मुताबिक यह शो आईपीएल का मैच शुरू होने से पहले प्रसारित होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed