सब्सक्राइब करें

Shilpi Raj MMS Leak: कौन है शिल्पी राज? जिसके वायरल एमएमएस ने भोजपुरी इंडस्ट्री में मचाया तहलका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 19 Apr 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
Shilpi Raj MMS Leak: Know who is Bhojpuri Singer Shilpi Raj private video Leaked On Internet Singer
शिल्पी राज,खेसारी लाल यादव - फोटो : Social media

भोजपुरी गाने दुनियाभर में तहलका मचा रहे हैं, यही कारण है कि भोजपुरी कलाकारों के साथ-साथ इसके गायक भी धीरे-धीरे प्रसिद्धि हासिल कर रहे हैं। आए दिन भोजपुरी कलाकार सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस बार गायिका शिल्पी राज चर्चाओं में बनी हुईं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पी का एक एमएमएस लीक हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि शिल्पी राज कौन हैं। आइए जानते हैं....

Trending Videos
Shilpi Raj MMS Leak: Know who is Bhojpuri Singer Shilpi Raj private video Leaked On Internet Singer
सिंगर शिल्पी राज - फोटो : सोशल मीडिया

यूपी की रहने वाली शिल्पी राज का जन्म 25 मार्च 2002 को हुआ था। भोजपुरी गायिका ने देवरिया के सरकारी स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की थी। बिहार के छपरा से बारहवीं करने के बाद शिल्पी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाया। उनका गाना "भुकुर भुकुर लाइट बरम करेजौ..." वायरल होने के बाद, वह पूरी इंडस्ट्री में काफी प्रसिद्ध हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpi Raj MMS Leak: Know who is Bhojpuri Singer Shilpi Raj private video Leaked On Internet Singer
मनोज तिवारी, शिल्पी राज, खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram

सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए गायिका शिल्पी ने इंडस्ट्री के कई जाने-माने स्टार्स के साथ काम किया है। इसमें खेसारी लाल, पवन सिंह और विजय लाल यादव का नाम भी शामिल है। बता दें कि हाल ही में शिल्पी का गाना "देखले बनी सपना सैया" काफी वायरल हुआ था। ऐसे में उनका एमएमएस लीक होने की वजह से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री हैरान रह गई।

Shilpi Raj MMS Leak: Know who is Bhojpuri Singer Shilpi Raj private video Leaked On Internet Singer
सिंगर शिल्पी राज - फोटो : Social media

इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं शिल्पी
पिछले साल शादी की अफवाह उड़ने की वजह से शिल्पी सुर्खियों में बनी हुई थीं। हालांकि शादी की खबरें आने के बाद शिल्पी फेसबुक पर लाइव आईं और रोने लगीं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी कि उनकी शादी की खबरें गलत हैं और उनके फैंस इस पर ध्यान नहीं दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed