Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Shiv Kumar Subramaniam: these films of Shiv Kumar Subramaniam will be available on oot platform netflix and amazon prime video
{"_id":"6253fb4d36428463d5139ada","slug":"shiv-kumar-subramaniam-these-films-of-shiv-kumar-subramaniam-will-be-available-on-oot-platform-netflix-and-amazon-prime-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shiv Kumar Subramaniam: इन फिल्मों में दिखा सुब्रमण्यम की कलम का कमाल, कैमरे के सामने की कलाकारी भी देख सकते हैं इन ओटीटी पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shiv Kumar Subramaniam: इन फिल्मों में दिखा सुब्रमण्यम की कलम का कमाल, कैमरे के सामने की कलाकारी भी देख सकते हैं इन ओटीटी पर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 11 Apr 2022 03:26 PM IST
सार
सोमवार की सुबह फिल्म जगत के लिए एक बुरी खबर के साथ हुई। इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता और स्क्रीनराइटर शिव सुब्रमण्यम ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
1 of 6
शिव सुब्रमण्यम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार की सुबह फिल्म जगत के लिए एक बुरी खबर के साथ हुई। इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता और लेखक शिव सुब्रमण्यम ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता के अचानक हुए निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता के निधन पर मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकार और उनके फैंस लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता ने अपने पूरे करियर के दौरान ना सिर्फ बेहतरीन अभिनय से लोगों का मनोरंजन किया बल्कि कई फिल्मों की कहानी की शानदार लेखन भी किया। अभिनेता आज भले ही हमारे बीच ना हों, लेकिन उनकी लिखी और अभिनीत फिल्में हमेशा उनकी यादें ताजा रखेंगी। आइए जानते हैं ओटीटी पर मौजूद शिव सुब्रमण्यम की कुछ फिल्मों के बारे में-
2 of 6
फिल्म ‘परिंदा’
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
परिंदा
साल 1989 में आई फिल्म परिंदा को विधु विनोद चोपड़ा ने निर्मित और निर्देशित किया था। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले शिव कुमार सुब्रमण्यम ने ही लिखा था। फिल्म में नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित जैसा कलाकार नजर आए थे। आलोचकों की प्रशंसा हासिल करने वाली इस फिल्म के लिए शिव सुब्रमण्यम ने सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
अनिल कपूर और मनीषा कोइराला स्टारर रोमांटिक फिल्म 1942: अ लव स्टोरी साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले भी शिव कुमार सुब्रमण्यम ने ही लिखा था। फिल्म को अपने समय में संगीत, गीत, चित्रण, छायांकन और बोल के लिए काफी सराहा गया था। फिल्म में जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंगपा और प्राण आदि भी अहम भूमिका में थे। यह फिल्म को नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
2 स्टेट्स
- फोटो : अर उजाला, मुंबई
टू स्टेट्स
साल 2014 में आई फिल्म टू स्टेट्स में अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम बतौर सहायक कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म में सुब्रमण्यम ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के सख्त पिता का किरदार निभाया था। यह फिल्म चेतन भगत के इसी नाम के एक उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म को अभिषेक बर्मन ने निर्देशित किया था। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हिचकी, 2018
- फोटो : सोशल मीडिया
हिचकी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म हिचकी में भी दिवंगत अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम अहम किरदार में नजर आए थे। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2018 में रिलीज की गई थी। फिल्म में सुब्रमण्यम ने रानी चटर्जी के स्कूल के प्रिंसिपल का किरदार निभाया था। इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो देखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।