फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थम नहीं रही शिवसेना और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग, अभिनेत्री की 'मानसिक स्थिति' को लेकर की टिप्पणी

Mon, 07 Sep 2020 10:48 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 07 Sep 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
shiv sena fresh attacks on saamana kangana ranaut mental women
संजय राउत, कंगना रनौत - फोटो : twitter@rautsanjay61, instagram/kanganaranaut

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर शुरू हुई बहस के बीच कंगना रनौत और शिवसेना में जुबानी जंग छिड़ गई है। पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत एक दूसरे पर तीखा हमला कर रहे हैं। अब इस बार शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में कंगना को 'मेंटल वुमन' बताया गया है।

shiv sena fresh attacks on saamana kangana ranaut mental women
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

'सामना' में लिखा गया है कि 'आने वाले मानसून सत्र में विपक्ष को भी आउटसाइडर के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।' यहां इशारा कंगना रनौत की ओर था। कंगना ने अपने एक बयान में मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की थी। शिवसेना ने कहा कि 'यह बिल्कुल भी बर्दाश्त के बाहर है कि एक आउटसाइडर, जिसने मुंबई में आकर सब कुछ हासिल किया वो मुंबई का अपमान कर रही है और गलत बातें बोल रही है। इसकी आलोचना होनी चाहिए।'

shiv sena fresh attacks on saamana kangana ranaut mental women
संजय राउत - फोटो : ANI

शिवसेना ने कहा कि ''मेंटल वुमन' ने मुंबई और मुंबई पुलिस का अपमान किया है। ऐसे में उन्हें महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं है। इस बारे में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पहले ही बयान दे दिया है। इसका पालन कराया जाएगा। विपक्ष को अनिल देशमुख पर भरोसा दिखाना चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
shiv sena fresh attacks on saamana kangana ranaut mental women
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61

राउत ने कंगना पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
शनिवार को संजय राउत ने कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। संजय राउत एक निजी चैनल से बातचीत में कंगना रनौत को लेकर पूछे गए सवाल से नाराज हो गए। उन्होंने कंगना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। राउत ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र का अपमान किया है। 

विज्ञापन
shiv sena fresh attacks on saamana kangana ranaut mental women
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

कंगना ने संजय राउत को दिया था जवाब
कंगना रनौत ने संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'साल 2008 में मूवी माफिया ने मुझे एक साइको घोषित कर दिया था। 2016 में उन्होंने मुझे एक चुड़ैल कहा और 2020 में महाराष्ट्र के मंत्री ने मुझे ये खिताब दे दिया। इन सभी लोगों ने मेरे साथ ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने कहा कि सुशांत की हत्या के बाद मैं मुंबई में असुरक्षित महसूस करती हूं। असहिष्णुता पर बहस करने वाले योद्धा कहां हैं?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed