सुशांत सिंह राजपूत केस में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। खुद को सुशांत का दोस्त बताने वाले संदीप सिंह पर लगातार सवाल उठते आ रहे हैं। ऐसा कहा गया कि संदीप और सुशांत पिछले एक साल से संपर्क में नहीं थे। उन्हें ना तो रिया चक्रवर्ती और ना ही सुशांत का परिवार जानता था लेकिन सुशांत के निधन के वक्त वो उनके घर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में थे। इस बीच खबर आई कि संदीप सिंह पर मॉरीशस में यौन शोषण का केस दर्ज है। अब इन आरोपों पर सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना पक्ष रखा है।
Sushant Singh Rajput Case: मॉरीशस में यौन शोषण के आरोपों पर संदीप सिंह की सफाई, साझा किया पुलिस का लेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदीप सिंह ने यौन शोषण के आरोपों को गलत बताया है। साथ ही उन्होंने मॉरीशस पुलिस की ओर से जारी किया गया एक क्लियरेंस लेटर सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस लेटर के मुताबिक पुलिस कार्यालय की ओर बताया गया है कि संदीप सिंह पर इस तरह के कोई आरोप नहीं हैं।
लेटर में लिखा है, 'कार्यालय आपको यह सूचित करना चाहता है कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संदीप विनोद कुमार सिंह, जिनका जन्म दो सितंबर 1981 को हुआ था और भारतीय पासपोर्ट संख्या Z4318005 के धारक हैं, वो मॉरीशस में किसी भी पुलिस मामले में शामिल नहीं हैं और न ही पुलिस की ओर से उन पर कोई जांच चल रही है।'
A post shared by Sandip Ssingh (@officialsandipssingh) on
इससे पहले संदीप सिंह ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुई अपनी चैट सार्वजनिक रुप से साझा किया था। उन्होंने सुशांत की बहन और उनके जीजा के साथ हुई चैट को भी लोगों के सामने रखा था। संदीप ने कहा कि सुशांत का परिवार उन्हें जानता है।
सुशांत के साथ हुई बातचीत के संदीप सिंह ने पांच स्क्रीनशॉट साझा किए थे। ये नवंबर 2016 और जून 2018 के हैं। 2016 वाली चैट में सुशांत, संदीप से कहते हैं कि 'मेरे पास ऐसे दोस्त नहीं हैं जो मेरे साथ होने चाहिए, लेकिन ऐसा भी नहीं है। मेरे पास सिर्फ शेट्टी है और तुम्हारा भी हमेशा स्वागत है भाई।' इसके अलावा 2018 के चैट में सुशांत और संदीप मिलने की बात करते हुए नजर आते हैं।