फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत से इस शर्त पर माफी मांगने को तैयार हुए संजय राउत, अभिनेत्री के लिए की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Sun, 06 Sep 2020 06:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 06 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena leader Sanjay Raut said he would consider tendering an apology If Kangana Ranaut apologises to Mumbai and Maharashtra for calling Mumbai mini Pakistan
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : PTI, instagram/kanganaranaut

अभिनेत्री कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विवाद पर अब संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह अभिनेत्री से माफी मांगने को तैयार हैं अगर कंगना भी महाराष्ट्र और मुंबई के लोगों से माफी मांगे तो। यह विवाद उस समय बढ़ गया जब कंगना रनौत ने ट्विटर पर मुंबई शहर की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर दी थी। जिससे नाराज होकर शिवसेना नेता संजय राउत ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

Shiv Sena leader Sanjay Raut said he would consider tendering an apology If Kangana Ranaut apologises to Mumbai and Maharashtra for calling Mumbai mini Pakistan
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार संजय राउत ने कंगना रनौत से तीखा सवाल करते हुए कहा कि क्या अभिनेत्री में अहमदाबाद की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से करने की हिम्मत थी। जिसके बाद संजय राउत ने कहा, 'अगर यह लड़की (कंगना) महाराष्ट्र से माफी मांगती है। तब मैं इस बारे में सोच सकता हूं। उसने मुंबई को छोटा पाकिस्तान कहा। क्या उसमें अहमदाबाद के बारे में ऐसा कहने की हिम्मत है?'

Shiv Sena leader Sanjay Raut said he would consider tendering an apology If Kangana Ranaut apologises to Mumbai and Maharashtra for calling Mumbai mini Pakistan
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

दरअसल यह मामला उस समय बढ़ गया जब बीते दिनों ट्वीट पर संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग में कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। संजय राउत के ट्वीट पर कंगना ने लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?' इसके कुछ समय बाद कंगान रनौत ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि वह नौ सितंबर को मुंबई आएंगी किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shiv Sena leader Sanjay Raut said he would consider tendering an apology If Kangana Ranaut apologises to Mumbai and Maharashtra for calling Mumbai mini Pakistan
संजय राउत, कंगना रनौत - फोटो : twitter@rautsanjay61, instagram/kanganaranaut

इसके बाद संजय राउत ने शनिवार को एक निजी न्यूज चैनल से बात की। इस दौरान उन्होंने कंगना के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद से वह काफी आलोचना का सामना कर रहे हैं। वहीं संजय राउत की इस टिप्पणी के बाद कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था, 'साल 2008 में मूवी माफिया ने मुझे एक साइको घोषित कर दिया था। 2016 में उन्होंने मुझे एक चुड़ैल कहा और 2020 में महाराष्ट्र के मंत्री ने मुझे ***** लड़की का खिताब दे दिया। इन सभी लोगों ने मेरे साथ ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने कहा कि सुशांत की हत्या के बाद मैं मुंबई में असुरक्षित महसूस करती हूं। असहिष्णुता पर बहस करने वाले योद्धा कहां हैं?'
 

विज्ञापन
Shiv Sena leader Sanjay Raut said he would consider tendering an apology If Kangana Ranaut apologises to Mumbai and Maharashtra for calling Mumbai mini Pakistan
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61

वहीं रविवार को भी कंगना ने एक वीडियो जारी करके संजय राउत पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि महिलाओ का शोषण करने के पीछे संजय राउत जैसी मानसिकता होती है जो बढ़ावा देती है। इस देश ही बेटी उन्हें माफ नहीं करेगी। अभिनेत्री ने कहा कि संजय राउत ने महिला का शोषण करने वालों का सश्क्तिकरण किया है। कंगना ने अपने बयान में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह का जिक्र करते हुए भी संजय राउत पर जमकर गुस्सा निकाला है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed