फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: नीना गुप्ता के लिए लिफ्ट मांगते दिखे अनुपम खेर, 'शिव शास्त्री बालबोआ' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

Fri, 09 Sep 2022 01:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 09 Sep 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
Shiv Shastri Balboa: Anupam kher shares first poster of his next film starring neena gupta
शिव शास्त्री बालबोआ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपने पूरे फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। इस साल जहां अभिनेता ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' और 'कार्तिकेय 2'  में नजर आए थे, वहां आज अभिनेता ने अपनी एक नई फिल्म का फर्स्ट पोस्टर साझा किया है। अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म 'शिव शास्त्री बलबोआ' का पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसमें वह नीना गुप्ता के साथ नजर आ रहे हैं। 

Shiv Shastri Balboa: Anupam kher shares first poster of his next film starring neena gupta
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर द्वारा जारी किए गए इस शानदार पोस्टर में अभिनेता को लिफ्ट लेने की कोशिश करते हुए दिखाया जा रहा है, जिसमें नीना गुप्ता सामान के साथ उनके पास बैठी हैं। दोनों फिल्म में एक गांव के बीच में फंसे पति-पत्नी  की भूमिका निभा रहे हैं। सामान के साथ ही उनके बगल में एक प्यारा सा ट्रैवल पार्टनर, एक नन्हा सा डॉगी भी बैठा दिखाई दे रहा है और इसके साथ ही उनके पीछे गाय भी घास चरती हुई दिखाई दे रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, ' मैं आपके सामने पेश करता हूं मेरी फिल्म शिव शास्त्री का बलबोआ का फर्स्ट लुक! जय हो!'

Shiv Shastri Balboa: Anupam kher shares first poster of his next film starring neena gupta
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
                
        
                                
        
         
        

                
        
                
         
        अनुपम खेर, नीना गुप्ता के अलावा 'शिव शास्त्री का बलबोआ' में जुगल हंसराज, नरगिस फाखरी और शारिब हाशमी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भारतीय अमेरिकी फिल्म निर्माता अजयन वेणुगोपालन द्वारा किया गया है। अनुपम खेर इन दिनों अपनी बॉक्स ऑफिस पर पिछली हिट फिल्मों की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। अभिनेता की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने जहां बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं हाल ही में रिलीज हुई उनकी तेलुगू फिल्म, 'कार्तिकेय 2' भी सिनेमाघरों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shiv Shastri Balboa: Anupam kher shares first poster of his next film starring neena gupta
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर एक के बाद एक फिल्म की शूटिंग खत्म करने में लगे हुए हैं। अभिनेता ने हाल ही में 'द सिग्नेचर' की शूटिंग पूरी की है, जिससे अभिनेत्री महिमा चौधरी फिल्मों में वापसी कर रही हैं। इतना ही नहीं अनुपम खेर 'रीटेक' नामक एक शॉर्ट फिल्म में भी काम करते नजर आएंगे, जो फिल्म निर्माता श्वेता बसु प्रसाद द्वारा लिखित और निर्देशित है। अनुपम खेर की आगामी बिग बजट फिल्मों की बात करें तो उनके पास सूरज बड़जात्या की 'ऊंचाई' भी है। इस फिल्म में अनुपम खेर के साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और परिणीति चोपड़ा भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed