{"_id":"6195ef50bf4c1479fe5cb29f","slug":"shivsena-leader-krupal-balaji-tumane-targets-kangana-ranaut-over-her-statement-on-gandhi-ji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांधी जी सत्ता के लालची: कंगना रणौत के बयान पर भड़के शिवसेना सांसद, बोले- क्या करके मिला पद्मश्री?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गांधी जी सत्ता के लालची: कंगना रणौत के बयान पर भड़के शिवसेना सांसद, बोले- क्या करके मिला पद्मश्री?
कुछ दिनों पहले कंगना रणौत ने महात्मा गांधी को सत्ता का लालची बताया था। अब शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने कंगना रणौत पर निशाना साधा है। कृपाल तुमाने का कहना है कि गांधी जी अगर सत्ता के लालची होते तो उस समय प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति सब कुछ बन सकते थे। कंगना रणौत को क्या करके पद्म श्री मिला, किसके पांव चाटने से ये दिल्ली के सभी सांसद, विधायक बहुत अच्छे से जानते हैं।
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
बता दें, हाल ही में कंगना रणौत ने एक पोस्ट लिखकर गांधी जी पर हमला बोला था। कंगना ने लिखा था- 'अगर तुम्हारे कोई एक गाल पर थप्पड़ मार दे तो दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती है। जो स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे थे उन्हें तो लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया, क्योंकि उनमें न तो हिम्मत थी और न ही खून में उबाल।'
3 of 4
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा था कि या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेता जी के समर्थक...आप दोनों के समर्थक नहीं हो सकते। अभिनेत्री ने आगे कहा कि ये लोग सिर्फ सत्ता के भूखे थे। दूसरा गाल आगे करने से सिर्फ भीख मिलती है, आजादी नहीं। इसलिए अपने नायकों को चयन सोच समझ कर कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले आजादी को लेकर दिया था बयान
महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी से पहले कंगना रणौत ने देश की आजादी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि 1947 में हमें आजादी नहीं भीख मिली थी। असली आजादी 2014 में मिली है। अभिनेत्री के इन्हीं बयानों के बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।