फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद: वीर दास ही नहीं इन सितारों की बातों पर भी मच चुका है बवाल, केस दर्ज होने से ट्रोलिंग के हुए शिकार

Thu, 18 Nov 2021 11:35 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 18 Nov 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Vir das kangana ranaut kamaal r khan salman khan bharti singh these celebs have made controversy over their statements
वीर दास, कंगना रणौत, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास इन दिनों अपनी कविता को लेकर जबरदस्त आलोचना का शिकार हो रहे हैं। दरअसल वीर दास ने कहा था कि, 'मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, जहां दिन में औरतों की पूजा होती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है। हालांकि, अपने इस बयान पर विवाद बढ़ता देख उन्होंने बाद में बयान जारी कर माफी भी मांगी। हालांकि उनकी बातों पर विवाद काफी बढ़ गया है और उन्हें देश विरोधी बताया जा रहा है।



विवादित बयान देकर मुसीबत मोल चुके हैं ये सितारे

सोशल मीडिया पर भी वीर दास को देशद्रोही बताकर ट्रोल किया जा रहा है और उनके खिलाफ कई जगह एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। हालांकि वीर दास से पहले भी कई सेलेब्स अपने विवादित बयान के चलते सनसनी मचा चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जो ट्रोलिंग का शिकार हो गए और कुछ पर तो केस भी दर्ज हो गए।

Vir das kangana ranaut kamaal r khan salman khan bharti singh these celebs have made controversy over their statements
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद अख्तर

76 वर्षीय गीतकार ने एक साक्षात्कार में तालिबान और हिंदू अतिवादियों के कथित तौर पर एक समान होने का दावा किया था। जावेद अख्तर ने आरएसएस का नाम लिए बिना ही कहा था, 'तालिबान एक इस्लामी देश चाहता है और ये लोग हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।' इसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था और उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया था।

Vir das kangana ranaut kamaal r khan salman khan bharti singh these celebs have made controversy over their statements
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल आर खान

खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले कमाल आर खान एक के बाद एक विवादित बयान देते हैं और मुश्किल में फंस जाते हैं। साल 2020 में कमाल पर दिवंगत अभिनेताओं ऋषि कपूर और इरफान खान को लेकर खराब बातें बोलने के चलते एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके अलावा सलमान खान द्वारा उन पर मानहानि का केस भी दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vir das kangana ranaut kamaal r khan salman khan bharti singh these celebs have made controversy over their statements
भारती सिंह, रवीना टंडन, फराह खान - फोटो : Social Media

फराह खान, रवीना टंडन और भारती सिंह

साल 2019 में फराह खान, रवीना टंडन और भारती सिंह पर एक धार्मिक भाषा का मजाक उड़ाने पर केस दर्ज किया गया था।उन पर आरोप था कि उन्होंने एक विशेष शब्द का मजाक उड़ाते हुए लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

विज्ञापन
Vir das kangana ranaut kamaal r khan salman khan bharti singh these celebs have made controversy over their statements
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत

कंगना और विवाद का चोली दामन का साथ है। कंगना हाल ही में भीख में मिली आजादी वाले कमेंट को लेकर विवाद का सामना कर रही हैं। कंगना ने कहा  कि 1947 में मिली आजादी भीख थी और असली आजादी साल 2014 के बाद मिली है। इसके अलावा ट्विटर पर भी एक ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था कि पीएम मोदी को साल 2002 वाला अपना विराट रूप दिखाना चाहिए जिसके कारण उनका ट्विटर हमेशा के लिए बैन कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed