फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार: नाना पाटेकर और माला सिन्हा का होगा खास सम्मान, ये हस्तियां भी शामिल

Thu, 18 Nov 2021 11:11 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 18 Nov 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
dinanath mangeshkar awards 2021 cm uddhav thackeray to honour nana patekar mala sinha prem chopra and more
दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान की तरफ से दिए जाने वाले मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। कोरोना संक्रमण के चलते लगातार दो साल से स्थगित हो रहे इन पुरस्कारों का आयोजन इस साल 24 नवंबर को होने जा रहा है। इस बार इस पुरस्कार को पाने वालों में संगीतकार प्यारेलाल, अभिनेत्री माला सिन्हा, शिवसेना नेता संजय राऊत, अभिनेता नाना पाटेकर, गायिका उषा मंगेशकर आदि को चुना गया है। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए एक विशेष संगीयमयी शाम का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें गायक राहुल देशपांडे अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।



गौरतलब है कि मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 24 अप्रैल यानी मास्टर दीनानाथ के स्मृति दिवस पर आयोजित किए जाने की परंपरा रही है। लेकिन पिछले दो साल से कोरोना महामारी के चलते इस समारोह को स्थगित किया गया और इसीलिए इस बार मंगेशकर परिवार ने इस समारोह के लिए 24 नवम्बर 2021 का दिन चुना। स्वर्गीय मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 79वीं वर्षगांठ पर तमाम काबिल हस्तियों को सम्मानित कर मास्टर दीनानाथ को श्रद्धांजलि देने का मंगेशकर परिवार ने फैसला किया है।

dinanath mangeshkar awards 2021 cm uddhav thackeray to honour nana patekar mala sinha prem chopra and more
दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
24 नवम्बर 2021 को होनेवाले मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे होंगे। वह ही मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार वितरित भी करेंगे। इस साल संगीतकार प्यारेलाल शर्मा को भारतीय संगीत और सिने उद्योग के लिए उनकी समर्पित सेवा के लिए दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (जीवन गौरव पुरस्कार) प्रदान किया जाएगा। वही अभिनेत्री माला सिन्हा को भी सिनेमा के क्षेत्र में उनकी निष्ठा व सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। 
dinanath mangeshkar awards 2021 cm uddhav thackeray to honour nana patekar mala sinha prem chopra and more
दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को रंगमंच और जीवन भर की सेवा के लिए मास्टर दीनानाथ विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। गायिका उषा मंगेशकर को संगीत की दुनिया में उनके अहम योगदान के लिए दीनानाथ पुरस्कार से नवाजा जाएगा। ये पुरस्कार पाने वालों की सूची में मीना मंगेशकर खड़ीकर का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dinanath mangeshkar awards 2021 cm uddhav thackeray to honour nana patekar mala sinha prem chopra and more
दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनोरंजन से इतर क्षेत्रों से जिन हस्तियों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनमें सांसद और सामना के संपादक संजय राउत को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके समर्पित योगदान के लिए पुरष्कृत किया जाएगा। कविता और साहित्य में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए कवियित्री नीरजा को सम्मानित किया जाएगा, जबकि डॉ प्रतीत समदानी, डॉ राजीव शर्मा, डॉ जनार्दन निंबोलकर, डॉ अश्विन मेहता, डॉ निशित शाह और डॉ समीर जोग को चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा ।

विज्ञापन
dinanath mangeshkar awards 2021 cm uddhav thackeray to honour nana patekar mala sinha prem chopra and more
दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान से मिली जानकारी के मुताबिक इस पुरस्कार समारोह को और यादगार बनाने के लिए एक संगीतमयी शाम का भी आयोजन किया गया हैं जिसकी बागडोर संभालेंगे गायक राहुल देशपांडे। मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान, पुणे 31 साल से संगीत, कला, रंगमंच ,और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत रहे चुके लोगों को पुरस्कृत करता आ रहा है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed