फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेडिंग बेल्स: रणबीर कपूर से पहले घोड़ी चढ़ेंगे भाई आदर जैन? आलिया भट्ट की देवरानी बनने वाली हैं तारा सुतारिया

Thu, 18 Nov 2021 09:51 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 18 Nov 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
Adar jain and tara sutaria is planning to tie knot in 2022 before Ranbir kapoor and alia bhatt says reports
आदर जैन, तारा सुतारिया - फोटो : Instagram

शादी का सीजन चल रहा है और आम लोग ही नहीं मनोरंजन जगत के सितारे भी एक के बाद एक शादी रचा रहे हैं। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी सात फेरे ले लिए और अब दोनों हैप्पी मैरिड कपल की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। उनकी शादी की खूबसूरत रस्में देखकर हर किसी का दिल खुशी से झूम रहा है। वहीं अब सबकी नजरें कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी पर टिकी हुई है। उनकी शादी की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों 7-9 दिसंबर के बीच राजस्थान में सात फेरे लेंगे।



दूल्हा-दुल्हन बनने को तैयार हैं आदर-तारा?

हालांकि इस लिस्ट में अब सिर्फ विक्की और कैट का नाम ही शामिल नहीं है जिनकी शादी करने की खबरें आ रही हैं बल्कि एक और कपल का नाम इसमें जुड़ता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर से भी पहले उनके कजिन आदर जैन दूल्हा बनने की तैयारी में हैं और जल्द तारा सुतारिया से शादी करने वाले हैं।

Adar jain and tara sutaria is planning to tie knot in 2022 before Ranbir kapoor and alia bhatt says reports
तारा सुतारिया, आदर जैन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन जो रणबीर कपूर के भाई हैं उनका नाम काफी समय से अभिनेत्री तारा सुतारिया से जुड़ रहा है। दोनों को अक्सर साथ में वक्त बिताते भी देखा गया है। खबरों की मानें तो आदर तारा संग अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं और वह इसे अब शादी का नाम देना चाहते हैं।

Adar jain and tara sutaria is planning to tie knot in 2022 before Ranbir kapoor and alia bhatt says reports
तारा सुतारिया, आदर जैन - फोटो : Social Media

एक तरफ खबर है कि खुद रणबीर कपूर भी अप्रैल या मई के महीने में आलिया भट्ट से शादी कर सकते हैं वहीं अब उनसे पहले आदर जैन की घोड़ी चढ़ने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि आदर और तारा एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और अपने रिश्ते में वह उस जगह पहुंच चुके हैं जहां अब वह पति पत्नी बन कर रहना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Adar jain and tara sutaria is planning to tie knot in 2022 before Ranbir kapoor and alia bhatt says reports
आदर जैन, तारा सुतारिया - फोटो : Instagram: @aadarjain @TARA

यह भी खबर सामने आई है कि तारा और आदर अभी हाल ही में रोमांटिक वेकेशन पर गए थे। साथ ही वह नए साल की शुरूआत में ही शादी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि इन खबरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और फैंस जल्द से जल्द दोनों के मुंह से यह खुशखबरी सुनना चाहते हैं।

विज्ञापन
Adar jain and tara sutaria is planning to tie knot in 2022 before Ranbir kapoor and alia bhatt says reports
तारा सुतारिया, आदर जैन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा फिल्म 'तड़प' में अहान शेट्टी के साथ नजर आने वाली हैं। अहान सुनील शेट्टी के बेटे हैं और इस फिल्म से वह सिनेमा में कदम रख रहे हैं। उनकी फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है जिसे काफी पसंद किया गया था। दूसरी तरफ आदर जैन भी ओटीटी प्लेटफार्म पर कदम रखने की तैयारी में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed