{"_id":"6195c440ae21ba230f6a95e6","slug":"bhojpuri-amrapali-dubey-shared-first-reel-with-khesari-lal-yadav-fans-said-amazing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल यादव के साथ शेयर की मजेदार वीडियो, फैंस बोले- गजब…","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल यादव के साथ शेयर की मजेदार वीडियो, फैंस बोले- गजब…
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह आज के समय में इस इंडस्ट्री में राज कर रही हैं। लगातार उनकी फिल्में हिट जा रही हैं तो दूसरी तरफ उनके गाने फैंस की जुबां पर चढ़े हुए हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। उनकी और अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं, अब आम्रपाली दुबे खेसारी लाल यादव के साथ जल्द ही स्क्रीन पर नजर आएंगी।
ऐसे में आम्रपाली ने खेसारी लाल यादव के साथ पहली बार एक रील वीडियो बनाया। आम्रपाली दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रील वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह खेसारी लाल यादव के साथ एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं।
2 of 5
आम्रपाली दुबे
- फोटो : Instagram
आम्रपाली द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक भोजपुरी गाना बज रहा है और उस गाने में अभिनेत्री ने शानदार एक्सप्रेशन दिए हैं। इस दौरान खेसारी लाल भी आम्रपाली दुबे का बराबर साथ दे रहे हैं। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे पीली कलर की साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैं और खेसारी लाल यादव भी डेनिम जैकेट और लाल रंग की टीशर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
3 of 5
आम्रपाली दुबे
- फोटो : instagram
इस वीडियो के कैप्शन में आम्रपाली दुबे ने लिखा है, ‘सरप्राइज। खेसारी लाल यादव जी के साथ पहली रील। जल्द ही आ रही है आशिकी।’ आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव के इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘गजब मैम।’ इसके अलावा कई फैंस ने इस वीडियो में हार्ट इमोजी और आग वाले इमोजी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आम्रपाली दुबे फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल जल्द ही फिल्म 'डोली सजा के रखना' में नजर आएंगे। ये दोनों की दूसरी फिल्म है, जिसमें खेसारी और आम्रपाली दुबे एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई जोड़ी मिल जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
आम्रपाली दुबे-निरहुआ
- फोटो : Instagram
बता दें कि, आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से कदम रखा था। इस फिल्म में वह अभिनेता निरहुआ के साथ नजर आई थीं और इसी फिल्म से आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।