फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत के ऑफिस में बीएमसी की कार्रवाई पर 'सामना' में बोली शिवसेना- 'उखाड़ दिया'

Thu, 10 Sep 2020 08:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 10 Sep 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
shivsena mukhpatra samna On Kangana Ranaut bmc demolished Her Office
कंगना रनौत पर सामना में बोली शिवसेना - फोटो : PTI

कंगना रनौत के ऑफिस में बीएमसी की कार्रवाई का मामला उठाते हुए शिवसेना ने मुखपत्र 'सामना' में अभिनेत्री कंगना रनौत पर निशाना साधा है। ‘सामना’ ने अपने लीड खबर के शीर्षक में लिखा है- ‘उखाड़ दिया।’ शिवसेना ने इस शीर्षक के साथ यह जरूर साफ कर दिया है कि कंगना रनौत की चुनौती का जवाब उनके ऑफिस को तोड़ कर दिया गया है।

shivsena mukhpatra samna On Kangana Ranaut bmc demolished Her Office
कंगना रनौत - फोटो : PTI

इस खबर में कंगना के ऑफिस पर बदले की कार्रवाई के तहत चले बुल्डोर के बारे में जानकारी दी गई है। वहीं, खबर में कंगना रनौत द्वारा मुंबई की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से तुलना का भी जिक्र है। इस खबर में कंगना रनौत के दफ्तर पर कोर्ट की रोक के बारे में भी विस्तार से लिखा गया है। इसके अलावा, एनसीपी चीफ शरद पवार की पूरे मामले में टिप्पणी का भी जिक्र है। 

shivsena mukhpatra samna On Kangana Ranaut bmc demolished Her Office
कंगना रनौत - फोटो : PTI

बता दें बुधवार को बीएमसी ने कंगना रनौत के बांद्रा स्थित दफ्तर में कथित ‘अवैध हिस्से’ को नष्ट कर दिया था। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगाने का भी आदेश दिया लेकिन तब तक बीएमसी अभिनेत्री के बंगले के अधिकांश भाग को ध्वस्त कर कीमती सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shivsena mukhpatra samna On Kangana Ranaut bmc demolished Her Office
कंगना रनौत - फोटो : PTI

कंगना ने बीएमसी की तोड़फोड़ के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी। गुरूवार दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होनी थी। हालांकि कोर्ट ने 22 सितंबर तक के लिए सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने कहा है कि कंगना को इस मामले में 14 सितंबर तक दस्तावेज देने होंगे। वहीं कोर्ट ने 18 सितंबर तक बीएमसी को लिखित जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन
shivsena mukhpatra samna On Kangana Ranaut bmc demolished Her Office
कंगना रनौत और उद्धव ठाकरे - फोटो : twitter@OfficeofUT, Instagram/kanganaranaut

वहीं दूसरी तरफ कंगना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।  ये एफआईआर मुंबई के विक्रोली थाने में दर्ज हुई है। वकील नीतिन माने ने एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा है कि वह कोर्ट में कंगना को घसीटेंगे। चूंकि उद्धव ठाकरे का इस पूरे मामले से कोई लेना देना नहीं है, फिर भी कंगना ने उन्हें इस मामले में घसीटा। एक राज्य के सीएम के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग ठीक नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed