आज के दौर में भी अगर दोस्ती की बात हो तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले जय-वीरू आते हैं। विलन की बात हो तो गब्बर सिंह। बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट और एतिहासिक फिल्मों में शामिल है शोले का नाम। पुरानी पीढ़ी हो या फिर आज के बच्चे हर कोई इस फिल्म को बड़े ही चाव से देखता है। ये फिल्म आज भी देखना दर्शक बहुत ही पसंद करते हैं। इस फिल्म का हर किरदार खुद में ही एक मिसाल है।
किस्सा: धर्मेंद्र ने खुद को बताया बुरा एक्टर, कहा- शोले के सेट पर पिकनिक मनाने जाता था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमेश सिप्पी ने साझा की पुरानी तस्वीर
शोले के 46 साल पूरे होने पर फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी टीम की एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन और अमजद खान सहित कई कलाकार नजर आ रहे हैं।
धर्मेंद्र ने दिया मजेदार जवाब
रमेश सिप्पी के इस ट्वीट पर अपना जवाब देते हुए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र लिखते हैं, ‘फिल्म के 46 साल पूरे होने पर आपको बहुत-बहुत बधाई रमेश। आपने ही इस फिल्म को यादगार बनाया। मुझे लगता है मैं इस पूरी टीम में इकलौता बुरा एक्टर था। मेरे लिए ये सिर्फ एक पिकनिक था। मैंने इस फिल्म की शूटिंग का पूरा आनंद लिया’।
Rameh,congratulations captain on the completion of 46 years of Sholay. it is you Ramesh , who made Sholay shakaar e Aazam . Sholay is forever. I think I was the only bad actor amongst your talented team of great Artist. To me it was just a picnic and I enjoyed it Dharam way.
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) August 16, 2021
लोगों की जुबान पर हैं डायलॉग
शोले के सिर्फ किरदार ही यादगार नहीं हैं बल्कि इस फिल्म का हर एक डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है। फिल्म में चाहे वीरू का मौसी डायलॉग हो या फिर ‘बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना’ अमजद खान का ‘कितने आदमी थे’ सहित फिल्म के ऐसे कई डायलॉग हैं जो आज भी याद किए जाते हैं।
1975 में हुई थी रिलीज
शोले साल 1975 में रिलीज हुई थी। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म थी। धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, संजीव कुमार और अमजद खान ने शोले में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म माना जाता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जय और वीरू की जोड़ी ने दोस्ती की मिसाल पेश की थी। वहीं, हेमा मालिनी ने बसंती का रोल निभाया था।