फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shoma Anand: शोमा आनंद ने ऋषि कपूर संग किया था धमाकेदार आगाज, लेकिन इस सीरियल से घर-घर में बनाई खास पहचान

Thu, 16 Feb 2023 08:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 16 Feb 2023 08:54 AM IST
विज्ञापन
Shoma Anand Birthday know unknown facts about hum paanch Hungama actress worked with rishi kapoor in Barood
शोमा आनंद - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री शोमा आनंद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शोमा आनंद आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। शोमा का जन्म 16 फरवरी 1958 में हुआ था। अपने करियर में शोमा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने टीवी जगत में भी खूब नाम कमाया। बीते कुछ साल से शोमा ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। आज शोमा आनंद के जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें...

Shoma Anand Birthday know unknown facts about hum paanch Hungama actress worked with rishi kapoor in Barood
शोमा आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में शोमा ने फिल्म 'बारूद' से कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने दिवंगत ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन साझा की थी। इसके बाद शोमा ने फिल्म 'जिगर' और 'कुली' में काम किया। अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता, लेकिन उन्हें लीड रोल मिलना बंद हो गया। इसके बाद वह साइड रोल में नजर आने लगीं। साइड रोल करके भी शोमा ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। 
KL Rahul: अथिया किसी से नहीं डरतीं, पूरा परिवार उनसे डरता है...शादी के बाद केएल राहुल का खुलासा

Shoma Anand Birthday know unknown facts about hum paanch Hungama actress worked with rishi kapoor in Barood
शोमा आनंद - फोटो : Social media

शोमा ने निर्माता और निर्देशक तारिक शाह से शादी रचाई। शादी के बाद उन्हें अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ा। फिर, कुछ साल बाद उन्होंने दोबारा अभिनय की शुरुआत की, लेकिन इस बार शोमा ने टीवी की दुनिया में हाथ आजमाया। टीवी जगत में उन्होंने अपने कॉमेडी से दर्शकों के दिल पर राज किया। 
Selfiee: 'सेल्फी' का नया ट्रेलर-टीजर रिलीज, फिल्म में हुआ 'बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड' का जिक्र, छलका अक्षय का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoma Anand Birthday know unknown facts about hum paanch Hungama actress worked with rishi kapoor in Barood
शोमा आनंद - फोटो : Social media

शोमा ने निर्माता और निर्देशक तारिक शाह से शादी रचाई। शादी के बाद उन्हें अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ा। फिर, कुछ साल बाद उन्होंने दोबारा अभिनय की शुरुआत की, लेकिन इस बार शोमा ने टीवी की दुनिया में हाथ आजमाया। टीवी जगत में उन्होंने अपने कॉमेडी से दर्शकों के दिल पर राज किया। 
KL Rahul: अथिया किसी से नहीं डरतीं, पूरा परिवार उनसे डरता है...शादी के बाद केएल राहुल का खुलासा

विज्ञापन
Shoma Anand Birthday know unknown facts about hum paanch Hungama actress worked with rishi kapoor in Barood
शोमा आनंद - फोटो : Social media

इसके बाद शोमा ने एक बार फिर बॉलीवुड का रुख किया। शोमा ने कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' में अभिनय का दम दिखाया। इसमें उन्होंने परेश रावल की पत्नी 'अंजलि' का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉलीवुड में एक बार फिर उनके लिए जगह बना दी थी। इसके बाद शोमा ने 'क्या कूल हैं हम', 'कल हो न हो', 'शादी करके फंस गया यार' और 'दादी कूल' जैसी कई फिल्मों में काम किया। सभी फिल्मों में दर्शकों ने शोमा की एक्टिंग को सराहा। भले ही शोमा कई फिल्मों में अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं, लेकिन आज भी उन्हें 'हंगामा' की 'अंजलि' के रूप में याद किया जाता है।
Chandan Sanyal: 'द प्लेबैक सिंगर' में अभिनय और निर्देशन करेंगे चंदन सान्याल, फिल्म में दिखेगा म्यूजिकल रोमांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed