फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'शहजादा' मचाएगा 500 करोड़ी 'पठान' के साम्राज्य में खलबली! 'वारिसु' का हाल कर देगा हैरान

Thu, 16 Feb 2023 08:00 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 16 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Shahrukh Khan SRK Pathaan day 22 Thalapathy Vijay Day 36 collection
पठान, शहजादा - फोटो : social media

बीती 25 जनवरी से सिनेमाघरों पर राज कर रही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा कीर्तिमान हासिल किया है, जो अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म करने में सफल नहीं हुई है। 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जहां बीते दिन 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया है, वहीं पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई विजय की 'वारिसु' अपनी जान फूंक रही है। फिल्म की कमाई में गिरावट बेशक दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी बिजनेस कर रही है। हालांकि, कल यानी शुक्रवार को इन दोनों फिल्मों को टक्कर देने के लिए बॉलीवुड का 'शहजादा' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। चलिए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।  

Box Office Report Shahrukh Khan SRK Pathaan day 22 Thalapathy Vijay Day 36 collection
पठान - फोटो : social media

पठान
सिद्धांत आनंद की फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम सहित कई सितारे नजर आए हैं। स्टारकास्ट का स्टारडम कहें या 'पठान' की जादूगरी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई करने वाली 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में सफल रही है। 'पठान' के पिछले दिनों की कमाई का ग्राफ देखें तो फिल्म ने 20वें दिन 4.20 करोड़ और 21वें दिन 5.6 करोड़ का कारोबार किया था। अब फिल्म के 22वें दिन यानी बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो 'पठान' ने 3.50 करोड़ रुपये कमाकर देशभर में 502.35 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। इसी के साथ 'पठान' ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहले फिल्म बन गई है।    
Mc Stan: क्या एमसी स्टैन सच में पहनते हैं हीरे वाली चेन? फराह खान ने उठा दिया राज से पर्दा

Box Office Report Shahrukh Khan SRK Pathaan day 22 Thalapathy Vijay Day 36 collection
पठान - फोटो : social media
दिन/ हफ्ते कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता 364.15
10वां दिन 14
11वां दिन 23.25
12वां दिन 28.5
13वां दिन 8.55
14वां दिन  7.75
15वां दिन 6.75
16वां दिन  5.95
17वां दिन 5.9
18वां दिन 11.25
19वां दिन 13.00
20वां दिन  4.20
21वां दिन 5.65
22वां दिन 3.50
कुल कलेक्शन 502.35
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Shahrukh Khan SRK Pathaan day 22 Thalapathy Vijay Day 36 collection
वरिसु - फोटो : सोशल मीडिया

वारिसु
वम्सि पैदिपल्ली के निर्देशन में बनी 'वारिसु' में विजय और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आई है। इस फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ एक्शन और विजय के अंदाज ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। इसी का नतीजा है कि फिल्म को पहले ही दिन से दर्शकों को बेशुमार प्यार मिल रहा है। हालांकि, अब 'वारिसु' की कमाई लाखों में सिमट गई है, लेकिन कमाल की बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' की मौजूदगी और 36 दिन बिताने के बाद भी दर्शक 'वारिसु' को देखने पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब 36वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सताने आ गए हैं। फिल्म ने पांचवें बुधवार को 32 लाख रुपये का कलेक्शन किया है और ऐसे में इसकी कुल कमाई 177.64 करोड़ रुपये हो गई है।
'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के आदि का फिल्मी कनेक्शन जानते हैं आप?

विज्ञापन
Box Office Report Shahrukh Khan SRK Pathaan day 22 Thalapathy Vijay Day 36 collection
वारिसु - फोटो : social media
दिन/ हफ्ते  कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता  132.3  
दूसरा हफ्ता 29.3
तीसरा हफ्ता 9.76
चौथा हफ्ता 4.15
31वां दिन 22 लाख
32वां दिन 49 लाख
33वां दिन 56 लाख
34वां दिन 27 लाख
35वां दिन 33 लाख
36वां दिन  32 लाख
कुल कलेक्शन  177.64
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed