फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Release Date: बाप-बेटी के रिश्तों पर फिर घूमा सुजीत सरकार का कैमरा, इस दिन रिलीज होगी अभिषेक की नई फिल्म

Wed, 08 May 2024 06:27 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 08 May 2024 06:27 PM IST
सार

सारा जमाना जब अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान अभिनीत फिल्म ‘पीकू’ की सालगिरह मनाने में व्यस्त रहा तो इसके निर्देशक सुजीत सरकार अपनी अगली फिल्म की रिलीज की तारीख का मुहूर्त निकालने को लेकर भागदौड़ करते दिखे।

विज्ञापन
Shoojit Sircar again focused on father daughter relationship Abhishek bachchan new film release date out
सुजीत सरकार-अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सारा जमाना जब अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान अभिनीत फिल्म ‘पीकू’ की सालगिरह मनाने में व्यस्त रहा तो इसके निर्देशक सुजीत सरकार अपनी अगली फिल्म की रिलीज की तारीख का मुहूर्त निकालने को लेकर भागदौड़ करते दिखे। अब जाकर ये तय हो गया है कि सुजीत सरकार की अगली फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी। ‘पीकू’ की तरह ये फिल्म भी बाप-बेटी के भावनात्मक रिश्तों पर आधारित है। बस, इस बार पिता का किरदार अमिताभ बच्चन की बजाय उनके बेटे अभिषेक बच्चन निभाते दिखेंगे।

Shoojit Sircar again focused on father daughter relationship Abhishek bachchan new film release date out
सुजीत सरकार-अक्टूबर शूटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'अक्टूबर', 'विक्की डोनर', 'मद्रास कैफे', 'गुलाबो सिताबो' और 'सरदार उधम' जैसी फिल्मों से हर कदम अपना नया दम दिखाने वाले निर्देशक सुजीत सरकार की पिछली दोनों फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थीं। इस बार उनकी पूरी कोशिश रही कि वह बड़े परदे पर अपना निर्देशकीय जलवा फिर से दिखा सकें और 'पीकू' की सालगिरह के दिन उनकी ये ख्वाहिश पूरी भी हो गई। उनकी अगली फिल्म एक बाप और बेटी की दिल को छूने वाली कहानी है।

Shoojit Sircar again focused on father daughter relationship Abhishek bachchan new film release date out
पीकू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘पीकू’ के बाद सुजीत सरकार एक और दिल को छू लेने वाली कहानी लेकर आ रहे हैं। इस कहानी में भी एक बाप -बेटी के रिश्ते की झलक दिखेगी। बता दें कि, उनकी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं।  ऐसे में पीकू की रिलीज के 9 साल पूरे होने के मौके पर, जाने माने फिल्म मेकर ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में दिलचस्प डिटेल्स बताई है।

Bad Newz: विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की 'बैड न्यूज' से जुड़ीं अनन्या पांडे, निभाएंगी दमदार किरदार!

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoojit Sircar again focused on father daughter relationship Abhishek bachchan new film release date out
सुजीत सरकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुजीत सरकार बताते हैं, "बाप-बेटी का रिश्ता वाकई खास होता है। उन्हें अपने रिश्ते में अजीबोगरीब पलों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसके बारे में ज्यादा बात नहीं की जाती या दिखाया नहीं जाता, लेकिन इसमें खूबसूरत कहानियों की बहुत संभावनाएं मौजूद होती हैं।”

25 Yrs Of Sarfarosh: खूब जमेगा रंग जब मिल बैठेंगे फिल्म ‘सरफरोश’ के सारे सितारे, इस दिन होगी खास स्क्रीनिंग

विज्ञापन
Shoojit Sircar again focused on father daughter relationship Abhishek bachchan new film release date out
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुजीत सरकार के मुताबिक, “इस नई फिल्म की कहानी से  'पीकू' की तरह मैं तुरंत कनेक्ट कर सकता था और जिसे मैं बहुत जुनून के साथ पेश कर सकता था, मेरी अगली फिल्म भी एक बाप और बेटी के बीच के प्यारे रिश्ते के इर्द गिर्द है। यह कहानी आपको उनके साथ एक इमोशन से भरी यात्रा पर ले जाएगी। हम 15 नवंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दर्शकों के साथ इस दिल को छू लेने वाली कहानी को शेयर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर की दरियादिली! सड़क पर रोल बेच रहे मासूम की मदद के लिए आए सामने, लिया यह फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed