अजय देवगन ने निर्देशन में बन रही फिल्म 'मे डे' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शूटिंग शुरू होते ही सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। शूटिंग की तस्वीरें सबसे पहले अमर उजाला ने ही अपने पाठकों को दिखाई थी। इसके साथ ही लोग इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को अभिनय करते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
अजय, अमिताभ की फिल्म 'मे डे' की फोटो वायरल, अमर उजाला ने सबसे पहले दिखाई थीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि शिवाय के बाद इस फिल्म के जरिए एक बार फिर अजय देवगन निर्देशन में हाथ आजमाने जा रहे हैं। बिग बी के साथ ही इस फिल्म में अजय देवगन, बोमन इरानी और रकुलप्रीत सिंह भी नजर आएंगी। इस फिल्म की पूरी जानकारी आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
EXCLUSIVE: देखिए अजय देवगन की फिल्म ‘मे डे’ के सेट से शूटिंग की तस्वीरें, फिर वकील बने अमिताभ बच्चन
यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन और अजय देवगन बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे, लेकिन हां यह जरूर पहली बार होगा कि बिग बी अजय के डायरेक्शन में काम करेंगे।
इस फिल्म में अजय और रकुलप्रीत पायलट के किरदार में नजर आएंगे, जबकि अमिताभ बच्चन वकील की भूमिका निभाएंगे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अमिताभ अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर कितना उत्साहित हैं।
बता दें कि इंडस्ट्री में इतने वर्षों के अनुभव के बावजूद इस फिल्म की शूटिंग से पहले अमिताभ को डर लग रहा था। उन्होंने एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। बिग बी ने लिखा था कि हे भगवान, किसी भी नई फिल्म की शूटिंग के शुरुआती कुछ दिन काफी डरावने होते हैं। मन में हमेशा ठुकरा दिए जाने की आशंका रहती है। क्या होगा, कर पाऊंगा, लिया जाउंगा या नहीं। बस कहीं भाग कर छुप जाने का मन करता है।