पूरे विश्व में कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में इसका बड़ा असर देश में भी देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सरकार कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही है तो वहीं बॉलीवुड भी कोरोना के खिलाफ मैदान में उतर गया है। आर्थिक सहायता के साथ ही साथ सितारे अपने फैंस को घर पर रहने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। इस बीच सिनेमा के सितारों की एक शॉर्ट फिल्म सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
VIRAL VIDEO: फिल्मी सितारों ने घर बैठे बना दी शॉर्ट फिल्म, कहा- 'घर में रहो, सुरक्षित रहो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोशल मीडिया पर एक सिनेमा के सितारों की शॉर्ट फिल्म वायरल हो रही है। इस शॉर्ट फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, सिंगर एक्टर दिलजीत दोसांझ, तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत, मलयालम सिनेमा के मोहनलाल और ममूटी, तेलुगु सिनेमा के चिरंजीवी, कन्नड़ सिनेमा के शिवा राजकुमार, बंगाली सिनेमा से प्रोसेनजीत चटर्जी, मराठी सिनेमा से कुलकर्णी नजर आ रहे हैं।
बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस शॉर्ट फिल्म की करें तो वीडियो की शुरुआत में अमिताभ अपना काला चश्मा ढूंढ़ते नजर आते हैं। वह अपना काला चश्मा घर में तलाश करते हैं जो कि उन्हें मिलता नहीं। तभी दलजीत दोसांझ कहते हैं कि शहंशाह चिल्लाते रहेंगे और उनकी कोई सुनेगा ही नहीं। फिर वह सोते हुए रणबीर कपूर को जगाते हैं। शॉर्ट फिल्म में ऐसे ही सब अमिताभ का चश्मा ढूढ़ते नजर आते हैं।
T 3493 - When you see that the cause is greater than the idea you dreamt of .. there is just immense joy and gratitude for all my colleagues and friends in the making of this historic effort !
WE ARE ONE and WE SHALL OVERCOME ! Jai Hind ! https://t.co/WoquwkSyqT
शॉर्ट फिल्म में आप आगे देख सकते हैं कि अंत में चश्मा आलिया भट्ट के पास मिलता है और उस चश्मे को बाकी सितारों के साथ ही प्रियंका चोपड़ा की मदद से वो बिग बी को देती हैं। वह पूछती हैं कि अभी अपको काला चश्मा क्यों चाहिए। इस पर वह बोलते हैं कि दरअसल, मुझे ये चाहिए ही नहीं अभी। इधर-उधर पढ़ा रहेगा तो फिर खो जाएगा। चार मिनट 35 सेकेंड की इस शॉर्ट फिल्म की खासियत है कि इसे सभी सितारों ने अपने घर पर रहकर ही बनाया है।
वीडियो के अंत में अमिताभ दर्शकों से कहते हैं, 'हम सभी ने मिलकर यह फिल्म बनाई, लेकिन हममें से कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकला। हर कलाकार ने अपने घर में अपने-अपने हिस्से की शूटिंग की। घर से कोई बाहर नहीं निकला। आप भी कृपया घर के अंदर रहें। इस खतरनाक कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित रखने का यही एकमात्र तरीका है। घर में रहो, सुरक्षित रहो।'