{"_id":"5e8c217a8ebc3e76d21691a6","slug":"sushmita-sen-sister-in-law-charu-asopa-slams-trollers-for-targeting-her-on-bedroom-photos-with-husband-rajiv-sen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता सेन की भाभी का ट्रोलर्स को करारा जवाब, पति संग बेडरूम रोमांस की तस्वीरें शेयर कर हुई थीं ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुष्मिता सेन की भाभी का ट्रोलर्स को करारा जवाब, पति संग बेडरूम रोमांस की तस्वीरें शेयर कर हुई थीं ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 07 Apr 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Charu Asopa and Rajeev Sen
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुष्मिता सेन की भाभी और टेलीविजन अभिनेत्री चारू असोपा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। चारू अपनी शादी के बाद से और भी ज्यादा लाइम लाइट बटोरने लगी हैं। चारू और राजीव दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें साझा करते हैं। जिसकी वजह से ये जोड़ा हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। वहीं हाल ही में दोनों कुछ तस्वीरों को लेकर ट्रोलर्स का शिकार हुए थे। तो अब चारू में उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
2 of 5
Rajeev Sen Charu Asopa honeymoon picture
- फोटो : instagram
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा के बीच बहुत प्यार है। ये उनकी सोशल मीडिया पोस्ट देखकर भी पता लगाया जा सकता है। दोनों एक दूसरे के साथ खूब सारी तस्वीरें साझा करते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती है। लेकिन इन दिनों अपनी पिछली कुछ पोस्ट की वजह से चारू और राजीव जमकर ट्रोल हुए। जिसके बाद अब चारू ने अपने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
3 of 5
Rajeev Sen and Charu Asopa
- फोटो : instagram
दरअसल इसे लेकर जब टाइम्स ऑफ इंडिया ने चारू से बातचीत की। तब चारू ने कहा, 'मुझे ये समझ नहीं आता...जियो और जीने दो यार। इस समय लोग बहुत ज्याद निगेटिव हो गए हैं। आप इससे बचने के लिए सिर्फ इतना कर सकते हैं कि इन सबसे आगे बढ़ें। निगेटिविटी का असर खुद पर ना होने दें। मुझे लगता है लोग कोरोनावायरस महामारी को लेकर भी ज्यादा परेशान हैं और ऐसे समय में सेलेब्स उनके लिए सबसे आसान टारगेट होते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पति के साथ चारू असोपा
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि चारू और राजीव की इंटिमेट तस्वीरें राजीव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से साझा की थीं। ये तस्वीरें दोनों के बेडरूम की थीं और काफी पर्सनल थीं। जिसके बाद लोगों ने इन तस्वीरों के लिए दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि इससे पहले भी चारू और राजीव ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं। जब लॉकडाउन के बीच दोनों लॉन्ग ड्राइव पर निकले थे और तस्वीरें साझा की थीं।
विज्ञापन
5 of 5
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
बता दें कि चारू असोपा टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्हें 'मेरे अंगने में', 'जीजी मां' जैसे टीवी सीरियल्स में देखा गया है। तो वहीं राजीव सेन अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई हैं। राजीव दुबई में रहते हैं और बिजनेस संभालते हैं। राजीव भी सुष्मिता की ही तरह फिटनेस फ्रीक हैं। राजीव और चारू की शादी मई 2016 में हुई थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को 6 महीने तक डेट किया था। शादी राजस्थानी और बंगाली दोनों रीति-रिवाज से हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।