80 के दशक का मशहूर सीरियल 'रामायण' का प्रसारण जब से शुरू हुआ है अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को आए दिन ट्रोल किया जा रहा है। 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर सोनाक्षी रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। इस वजह से उन पर निशाना साधा गया था। बीते दिनों मुकेश खन्ना ने भी सोनाक्षी पर तंज कसा था लेकिन अब इस पर 'महाभारत' में कृष्ण बने अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने उनका बचाव किया है।
मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी पर साधा था निशाना, अब 'महाभारत' के 'कृष्ण' बोले- 'उन्हें नहीं बल्कि...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा था कि 'सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को 'रामायण' और 'महाभारत' देखनी चाहिए, जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं पता है। उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।' मुकेश खन्ना की इन बातों से नीतीश भारद्वाज सहमत नहीं दिखे।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए नीतीश भारद्वाज ने कहा, 'मैं अपने दोस्त मुकेश खन्ना से कहना चाहता हूं कि ऐसा हो सकता है कि नई पीढ़ी के बहुत से लोगों को हमारी संस्कृति, विरासत और साहित्य के बारे में पता ना हो। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। 1992 के बाद देश ने कई परिवर्तन देखें। ऐसे में सभी के बीच करियर आगे बढ़ाने की होड़ लग गई। मुझे नहीं लगता ऐसे में उन बच्चों की कोई गलती है।'
नीतीश आगे कहते हैं कि 'मुझे लगता है कि माता-पिता की गलती निकालिए जो अपने बच्चों को संस्कृति और विरासत की जानकारी देने में नाकाम रहे।' सोनाक्षी पर निशाना साधने को लेकर नीतीश ने कहा, 'केवल सोनाक्षी सिन्हा को ही क्यों ट्रोल किया जा रहा है। एक ही बात को कहने के अलग-अलग तरीके होते हैं। बड़े लोग तभी सम्मान के पात्र होते हैं जब वो सहानुभूति दिखाते हैं।'
बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से सवाल किया था 'रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' इसके ऑप्शन थे- A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसके लिए उन्होंने लाइफलाइन का सहारा लिया और फिर सही जवाब 'लक्ष्मण' दिया।
'बिग बॉस' खत्म होने के दो महीने में ही आसिम-हिमांशी के रिश्ते में आई दरार, ये रहा सबूत