{"_id":"626bd54ae4ecfe2e7a590c93","slug":"shout-producer-actor-vijay-babu-moves-kerala-hc-seeking-anticipatory-bail-in-rape-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rape Case: विजय बाबू ने अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, कहा- 'मुझे ब्लैकमेल करने के लगाए झूठे आरोप'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rape Case: विजय बाबू ने अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, कहा- 'मुझे ब्लैकमेल करने के लगाए झूठे आरोप'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 29 Apr 2022 05:52 PM IST
सार
मलयालम फिल्मों के निर्माता और अभिनेता विजय बाबू ने अपने खिलाफ दायर रेप केस में अब अग्रिम जमानत के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
1 of 1
विजय बाबू
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलयालम फिल्मों के निर्माता और अभिनेता विजय बाबू ने अपने खिलाफ दायर यौन शोषण मामले में अब अग्रिम जमानत के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कहा कि यह सब सिर्फ उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश थी। अभिनेता के वकील एस राजीव के माध्यम से दायर की गई याचिका में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने उनके ऊपर जबरदस्ती से यौन शोषण करने का आरोप केवल ब्लैकमेल करने के लिए लगाए हैं।
कहा-यह सब मेरी छवि खराब करने के लिए किया गया
अब इस मामले में विजय बाबू ने अपनी याचिका में कहा कि "कि मौजूदा चलन यह है कि कोई भी व्यक्ति पब्लिसिटी पाने के लिए कोई भी किसी के खिलाफ यौन आरोप लगा सकता है और लोकप्रिय इंसान की छवि खराब करने के लिए यह सब कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने याचिका में कहा कि पुलिस भी मीडिया के दबाव के कारण मुझे गिरफ्तार करके चैप्टर को बंद करना चाहती है।
खुद को बताया निर्दोष
उन्होंने कहा कि वह निर्दोष थे लेकिन न्यूज और मीडिया के उद्देश्य से उन्हें बलि का बकरा बनाने के लिए अधिकारियों के एकतरफा रवैये से बेहद दुखी हैं। बता दें कि महिला के आरोप लगाने के बाद विजय बाबू फेसबुक लाइव में दिखाई दिए थे जहां उन्होंने खुद को निर्दोष और असली पीड़ित बताया था। विजय बाबू ने फेसबुक लाइव के दौरान ही पीड़ित के पहचान भी उजागर कर दी थी, जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए उनके ऊपर एक और मामला दर्ज किया गया है।
ये था पूरा मामला
अभिनेता विजय बाबू पर कथित रूप से एक महिला का यौन उत्पीड़न करने और फेसबुक लाइव के माध्यम से पीड़ित की पहचान उजागर करने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि विजय बाबू के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्मों में दिखाई देने वाली एक महिला ने 22 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अभिनेता ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उसके साथ हुए शारीरिक और यौन शोषण के बारे में विस्तार से बताया था। जो उसने कथित तौर पर अभिनेता के द्वारा पिछले दिनों झेला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।