फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flashback: आपको पता है राज कपूर और रीवा का कनेक्शन! बीवी से लेकर गाड़ी का नंबर तक इस शहर का... जानें क्यों?

Sun, 15 May 2022 10:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 May 2022 10:38 AM IST
विज्ञापन
Showman Raj Kapoor and Madhya Pradesh city Rewa Connection got married to Krishna Kapoor
राज कपूर- कृष्णा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के द ग्रेट शोमैन राज कपूर का मध्य प्रदेश के शहर रीवा से खास लगाव रहा। इसकी वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल, रीवा राज कपूर की ससुराल रही है और यहां बारात लेकर वह पत्नी कृष्णा को ब्याहने पहुंचे थे। बता दें कि राज कपूर की शादी 12 मई 1946 में रीवा में हुई थी। कृष्णा कपूर के साथ राज कूपर की शादी पूरी शान-शौकत के साथ हुई। शादी के वक्त कृष्णा की उम्र 16 साल थी और राज कपूर की 22 साल। कृष्णा के पिता करतार नाथ मल्होत्रा आईजी थे और उनका पूरा परिवार रीवा में रहता था। बता दें कि कृष्णा, प्रेम नाथ, राजेंद्र नाथ और नरेंद्र नाथ की कृष्णा बहन है।

Showman Raj Kapoor and Madhya Pradesh city Rewa Connection got married to Krishna Kapoor
राज कपूर- कृष्णा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह पक्का हुआ रिश्ता
दोनों की शादी का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर अपनी नाटक कंपनी के साथ एक बार रीवा गए थे। यहां उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आईजी करतार नाथ मल्होत्रा को दी गई, जिनके साथ कम समय में ही पृथ्वीराज कपूर की अच्छी दोस्ती हो गई। पृथ्वीराज कपूर ने इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने की ठान ली और उन्होंने अपने 22 साल के बेटे राजकपूर की शादी करतार नाथ मल्होत्रा की बेटी कृष्णा मल्होत्रा से तय कर दी। जब राजकपूर अपने दोस्त प्रेमनाथ के साथ रीवा घूमने आए तो उन्हें पहली नजर में कृष्णा से प्यार हो  गया था। यही वजह थी कि वह तुरंत शादी के लिए तैयार हो गए।

Showman Raj Kapoor and Madhya Pradesh city Rewa Connection got married to Krishna Kapoor
राज कपूर- कृष्णा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद हिट हुईं फिल्में
शादी के बाद राज ने जो सफलता पाई वह आसान नहीं थी। उनका करियर बुलंदियों पर पहुंचा। शादी के बाद ही राज कपूर की फिल्में सुपरहिट हुई थीं। जहां शादी हुई थी ठीक वही पर कृष्णा-राजकपूर की याद में ऑडिटोरियम बनाया गया है। इस ऑडिटोरियम का भूमिपूजन बेटे रणधीर कपूर ने किया था और लोकार्पण में भी रणधीर के साथ प्रेम चोपड़ा और प्रेमनाथ के बेटे प्रेम किशन शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Showman Raj Kapoor and Madhya Pradesh city Rewa Connection got married to Krishna Kapoor
पृथ्वी राज कपूर, राज कपूर, कृष्णा कपूर - फोटो : Social media
राज कपूर की कई फिल्मों में रीवा का जिक्र
राज कपूर को रीवा से कितना लगाव रहा है, इसकी झलक उनकी फिल्मों में भी देखी जा सकती है। उन्होंने कई फिल्मों में रीवा का जिक्र किया है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी कार का नम्बर भी रीवा का था।
विज्ञापन
Showman Raj Kapoor and Madhya Pradesh city Rewa Connection got married to Krishna Kapoor
अशोक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अशोक कुमार के सामने उठाया घूंघट
शादी के बाद मुबई में 18 मई को भव्य तरीके से रिसेप्शन दिया गया। इसका एक बड़ा ही दिलचस्प किस्सा है। दरअसल निज निवास में रिसेप्शन पार्टी थी, कृष्णाजी लम्बा घूंघट कर स्टेज में बैठी हुई थी। रिश्तेदारों के कहने के बाद भी उन्होंने घूंघट ऊपर नहीं किया। इसी बीच लोगों ने बताया कि अशोक कुमार स्टेज की तरफ आ रहे है और कृष्णा ने अशोक कुमार को देखने की देखने की उत्सुकता में घूंघट ऊपर किया और मौजूद महमान खूबसूरत दुल्हन कृष्णा का चेहरा देखने लग गये।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed