फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zeenat Aman: मुश्किल दिनों पर छलका जीनत का दर्द, बोलीं- मेरी बुद्धि से ज्यादा फिगर में रही लोगों की दिलचस्पी

Sun, 25 Jun 2023 09:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 25 Jun 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
Showstopper Actress Zeenat Aman says people were more interested in her face and figure than her intellect
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

जीनत अमान अपने जमाने की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रही हैं। अपने अभिनय और बोल्डनेस से उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता। यादों की बारात, रोटी कपड़ा और मकान, सत्यम शिवम सुंदरम, डॉन और दोस्ताना जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आईं जीनत अमान का कहना है कि लोगों की दिलचस्पी उनकी बौद्धिकता से ज्यादा उनके फिगर और चेहरे में रही। हाल ही में एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस का दर्द छलक आया।

Showstopper Actress Zeenat Aman says people were more interested in her face and figure than her intellect
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें अपने करियर के शुरुआती दौर में ही इस बात का अहसास हो गया था कि फिल्म इंडस्ट्री में लोगों को खूबसूरत और युवा महिलाओं की चाहत है। एक्ट्रेस ने कहा, 'इंडस्ट्री की यह हकीकत जानने के बाद मैंने अपने लुक का फायदा उठाया। मैंने ऐसी भूमिकाएं भी चुनीं, जो इससे ऊपर थीं। फिर भी लोगों को मेरी बुद्धि से ज्यादा मेरे चेहरे और फिगर में ज्यादा दिलचस्पी थी। यही वजह है कि मुझे उम्र का बढ़ना पसंद है।'

Showstopper Actress Zeenat Aman says people were more interested in her face and figure than her intellect
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा जीनत ने यह भी कहा कि उन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों में बुरे दिन भी देखने पड़े। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, 'मैंने ऊंचाइयां भी देखी हैं और उतार-चढ़ाव भी देखा है। न मेरे ऊपर कोई एहसान है और ना ही मुझे किसी चीज का पछतावा है। जो भी शर्म या डर मेरे मन में था, वह बहुत पहले ही खत्म हो चुका है। मेरी जिंदगी में ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनसे जनता चिपकी रहती है और उसे बार-बार घसीटा जाता है।'
Rajpal Yadav: प्रसव के दौरान हो गई थी राजपाल यादव की पहली पत्नी की मौत, अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Showstopper Actress Zeenat Aman says people were more interested in her face and figure than her intellect
जीनत अमान - फोटो : social media

जीनत अमान ने आगे कहा, 'मेरा जीवन दशकों पहले हुए कुछ बुरे दिनों से परिभाषित नहीं होता। मुझे न बचाव की जरूरत है न ही किसी सहानुभूति की। मैं खुद में संतुष्ट हूं।' बता दें कि जीनत ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1971 में आई फिल्म 'हलचल' से की थी, लेकिन उन्हें असल पहचान उसी साल आई 'हरे रामा हरे कृष्णा' से मिली।
BB OTT 2: जाद हदीद ने आकांक्षा पुरी संग की गलत हरकत, भड़के नेटिजंस ने सलमान खान को टैग कर की यह मांग

विज्ञापन
Showstopper Actress Zeenat Aman says people were more interested in her face and figure than her intellect
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस वेब सीरीज 'शोस्टॉपर' के जरिए ओटीटी डेब्यू करने को तैयार हैं।
Pasoori Teaser: 'सत्यप्रेम की कथा' से 'पसूरी' का टीजर जारी, जानें कब रिलीज होगा पूरा गाना?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed